{"_id":"699d4b56bbdef8b92e0e00fd","slug":"video-kangra-successful-trial-of-electric-bus-in-jwalamukhi-better-capability-shown-on-hilly-route-2026-02-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kangra: ज्वालामुखी में इलेक्ट्रिक बस का सफल ट्रायल, पहाड़ी रूट पर दिखाई बेहतर क्षमता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra: ज्वालामुखी में इलेक्ट्रिक बस का सफल ट्रायल, पहाड़ी रूट पर दिखाई बेहतर क्षमता
हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के धर्मशाला मंडल में इलेक्ट्रिक बस का ट्रायल अंतिम चरण की ओर बढ़ रहा है। ट्रायल के पांचवें दिन 30 सीटर इलेक्ट्रिक बस नगरोटा बगवां से कांगड़ा होते हुए ज्वालामुखी पहुंची और आगे चिंतपूर्णी रूट पर परीक्षण किया गया। पहाड़ी मार्ग पर बस की पावर, माइलेज और समग्र परफॉर्मेंस संतोषजनक पाई गई। एचआरटीसी मंडलीय प्रबंधक पंकज चड्डा ने ज्वालामुखी में जानकारी देते हुए बताया कि धर्मशाला मंडल के विभिन्न रूटों पर बस का परीक्षण किया जा रहा है, आज नगरोटा से कांगड़ा ज्वालामुखी से चिंतपूर्णी तक ट्रायल किया जा रहा है ताकि मैदानी और पहाड़ी दोनों क्षेत्रों में इसकी क्षमता का आकलन किया जा सके। उन्होंने कहा कि चढ़ाई के दौरान बस की पिकअप में कोई कमी नहीं पाई गई, जबकि उतराई के समय बस की बैटरी रीजनरेटिव सिस्टम के माध्यम से पावर जनरेट कर रही है, जिससे ऊर्जा दक्षता बेहतर साबित हुई है।
उन्होंने बताया कि बस ओलेक्ट्रा कंपनी की है और इसमें आधुनिक तकनीक का उपयोग किया गया है। ट्रायल के दौरान ओवरलोडिंग क्षमता भी तय मानकों से बेहतर पाई गई, जो पहाड़ी क्षेत्रों के लिए सकारात्मक संकेत है। बस की ब्रेकिंग, बैलेंस और सस्पेंशन प्रणाली भी सुरक्षित और संतुलित रही। मंडलीय प्रबंधक ने कहा कि ट्रायल के दौरान प्राप्त सभी तकनीकी आंकड़ों, माइलेज रिपोर्ट और संचालन संबंधी फीडबैक का विस्तृत विश्लेषण कर मुख्य कार्यालय को रिपोर्ट भेजी जाएगी। प्रारंभिक निष्कर्षों के आधार पर ट्रायल सफल माना जा रहा है। यदि अंतिम रिपोर्ट अनुकूल रहती है तो भविष्य में धर्मशाला मंडल सहित अन्य पहाड़ी रूटों पर भी इलेक्ट्रिक बसों के नियमित संचालन की संभावनाएं मजबूत होंगी। इस मौके पर उनके साथ क्षेत्रीय प्रबंधक साहिल कपूर व गणेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।