{"_id":"699c8da0a5ab0b70ca05a8c4","slug":"video-kanpur-elders-committee-hands-over-responsibility-to-the-new-executive-2026-02-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: एल्डर्स कमेटी ने नई कार्यकारिणी को सौंपी जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: एल्डर्स कमेटी ने नई कार्यकारिणी को सौंपी जिम्मेदारी
एल्डर्स कमेटी ने बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी को कार्यभार सौंप दिया। 21 सदस्यीय कार्यकारिणी के निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र भी दे दिए गए। हालांकि, नई कार्यकारिणी ने भव्य शपथ ग्रहण समारोह बाद में आयोजित करने की बात कही।
बार एसोसिएशन चुनाव की मतगणना के बाद योगेंद्र कुमार अवस्थी उर्फ लल्लन अध्यक्ष, बिनय कुमार मिश्रा महामंत्री, भगवतदास कोषाध्यक्ष, सोनल पाठक वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मो. तौहीद कनिष्ठ उपाध्यक्ष, कृष्णकांत तिवारी मंत्री, अनिल बाबू चौधरी, विवेक सिंह और अभय त्रिपाठी क्रमशा संयुक्त मंत्री पुस्तकालय, प्रशासन व प्रकाशन निर्वाचित हुए हैं। इसके अलावा वरिष्ठ कार्यकारिणी में अशोक कुमार त्रिवेदी, सुरेश चंद्र तिवारी, अनोज कुमार पटेल, राकेश कुमार कुशवाहा, सैयद जावेद हुसैन व संजय कुशवाहा, कनिष्ठ कार्यकारिणी में आदित्य कुमार अग्निहोत्री, सत्यम तिवारी, अमित कुमार सिंह, हेमंत नरेंद्र यादव, शालिनी शुक्ला और ईशू सोनकर निर्वाचित हुए हैं।
सोमवार को राम अवतार महाना हॉल में सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को एल्डर्स कमेटी चेयरमैन उमाशंकर गुप्ता ने माला पहनाकर व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। एल्डर्स कमेटी ने नई कार्यकारिणी को कार्यभार भी सौंप दिया है। इस दौरान शिवशरण मिश्रा, एमके सिंह चौहान, ओमप्रकाश वाजपेई, सुशील कुमार वर्मा, सौरभ त्रिवेदी, कपिलदीप सचान, शरद शुक्ला, मनोज कुमार द्विवेदी, स्वतंत्र जायसवाल आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।