{"_id":"699c95ffe2279b5e930f9865","slug":"video-hindu-convention-organised-in-agra-2026-02-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: ‘भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित कराना ही हमारा लक्ष्य’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: ‘भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित कराना ही हमारा लक्ष्य’
आपातकाल के दौरान संविधान की प्रस्तावना में पंथ निरपेक्ष शब्द जोड़ा जाना गलत है। भारत जो एक हिंदू राष्ट्र था, उसे फिर से हिंदू राष्ट्र घोषित करना ही हमारा लक्ष्य है। ये बातें वृंदावन से सम्मेलन में आए मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर कृष्णानंद महाराज ने कही। रविवार को नामनेर स्थित मां दुर्गा विद्या मंदिर में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर कृष्णानंद महाराज, विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री राजेश कुमार, दुर्गा वाहिनी की क्षेत्रीय संयोजक रीना शर्मा, कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र बंसल, रघु पंडित, अनूप वर्मा ने किया। कार्यक्रम में भजन गायक मनीष शर्मा और अन्य साथियों ने रामधुन से माहौल भक्तिमय कर दिया। रीना शर्मा ने कहा कि बेटियों को बरगलाने, उनके साथ कुत्सित प्रवृत्तियों से बेटियों को बचाने की जरूरत है। राजेश कुमार ने कहा कि हिंदुओं को संगठित होना चाहिए। नहीं जागे तो हिंदू ही अल्पसंख्यक बन जाएंगे। समापन पर प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन दिग्विजय नाथ तिवारी ने किया। सम्मेलन में सुनील दीक्षित, डॉ. अंकुर बंसल, डॉ. योगेंद्र शर्मा, ब्रजेश पंडित, राजेश अग्रवाल, हरविंदर सिंह, मंगल सिंह एडवोकेट, मनीश बुद्धिराजा, अनूप वर्मा, रघु पंडित, ब्रजेश पंडित, अभिषेक शर्मा आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।