{"_id":"699c42e7fe63ed34c70ad92b","slug":"video-bku-united-front-to-hold-mahapanchayat-on-protest-against-pollution-2026-02-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"प्रदूषण के खिलाफ धरने पर महापंचायत करेगा भाकियू संयुक्त मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदूषण के खिलाफ धरने पर महापंचायत करेगा भाकियू संयुक्त मोर्चा
भाकियू संयुक्त मोर्चा प्रदूषण के खिलाफ आर पार की लड़ाई के मूड़ में है। धरना स्थल पर 15 मार्च को महापंचायत की जाएगी। संगठन के कुछ पदाधिकारी गांवों में संपर्क कर लोगों से महापंचायत में पहुंचने का आह्वान कर रहे हैं।
शहवाजपुर डोर में मोर्चा का धरना सोमवार को 65 वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश चौधरी ने कहा कि मोर्चा दो महीने से प्रदूषण के खिलाफ धरना दे रहा है, लेकिन औद्योगिक इकाइयों के दबाव में जिला प्रशासन चुप्पी साधे बैठा है। मगर मोर्चा आर पार की लड़ाई का मन बना चुका है। इसलिए ही 15 मार्च को धरना स्थल पर महापंचायत की जाएगी। इसके लिए संगठन के पदाधिकारी गांवों में जाकर लोगों से संपर्क कर रहे हैं। जब तक मांग पूरी नहीं होंगी, धरना जारी रहेगा। इस मौके पर राष्ट्रीय मुख्य सचिव अरुण सिद्धू, राम कृष्ण चौहान, अहसान अली, गंगाराम, मंसूर अली, राम प्रसाद, अशोक कुमार, विजय चौधरी, होमपाल सिंह, ओमप्रकाश, विजय सिंह, प्रथी सिंह, समरपाल, शीशपाल सिंह, रामसरन, जसवंत, सुरेश चंद, अदनान अली, असद अली आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।