{"_id":"699bcf769ce635d977003733","slug":"video-manali-phagli-festival-in-the-cowshed-of-uji-valley-dev-ban-imposed-for-42-days-lifted-2026-02-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"Manali: ऊझी घाटी के गौशाल में फागली उत्सव, हटा 42 दिन से लगा देव प्रतिबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Manali: ऊझी घाटी के गौशाल में फागली उत्सव, हटा 42 दिन से लगा देव प्रतिबंध
ऊझी घाटी के गौशाल में फागली उत्सव के आयोजन के साथ ही 42 दिन से चला देव प्रतिबंध हट गया है। अब टीवी रेडियो चल पड़े है तो मोबाइल की घंटी भी बजने लगी है। फागली उत्सव पर देवता कंचन नाग, व्यास ऋषि और गौतम ऋषि ने भविष्यवाणी भी की। यह वर्ष घाटी वासियों के लिए मिलाजुला रहेगा। फसले अच्छी होगी और शुभ कारज होंगे। रविवार को गौशाल मंदिर में फागली उत्सव का आयोजन हुआ। स्वर्ग प्रवास से लौटे महाऋषि गौतम, महाऋषि व्यास और कंचन नाग द्वारा कुल्लू घाटी के सैंकड़ों लोगों की उपस्थिति में दुनिया भर में होने वाले घटनाक्रम से अवगत करवाया गया। सुबह ही ऐतिहासिक गांव देव वाद्य यंत्रों से गूंज उठा। कारकूनों और पुजारियों द्वारा पूजा-अर्चना के बाद विधिपूर्वक 42 दिन पहले देवता की पिंडी में लगे मृदा लेप को हटाया गया। मृदा लेप से कुमकुम, फूल, अनाज के छिलके, सेब के पत्ते निकलने से ग्रामीण खुश हुए। काले बाल और कोयला भी हल्की मात्रा में निकला। देवता ने वर्ष 2026 दुनिया के लिए कुछ अच्छा तो कुछ बुरा बताया है। उन्होंने घाटी में सेब की फसल अच्छी होने से साथ-साथ शुभ कार्य अधिक रहने की बात कही। देवता के कारदार हरि सिंह ने बताया कि कुल मिलाकर यह वर्ष सभी के लिए सुखद रहेगा। उन्होंने बताया कि अब ग्रामीण देव प्रतिबंध से मुक्त हो गए हैं। गांव में खुशी का माहौल है तथा ग्रामीण उत्सव मनाने में व्यस्त हो गए हैं। इस बार कोयला कम निकलने से लोग खुश हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।