{"_id":"699b34149a7bb84cb00fd345","slug":"video-two-kilometer-long-traffic-jam-formed-on-the-rajdhani-marg-pedestrians-walked-2026-02-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"राजधानी मार्ग पर दो किलोमीटर लगा लंबा जाम, पैदल निकले राहगीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजधानी मार्ग पर दो किलोमीटर लगा लंबा जाम, पैदल निकले राहगीर
रविवार दोपहर नगर के गोपीनाथ पुरम से निकली निशान ध्वज यात्रा के दौरान पूर्व डायवर्जन न होने से राजधानी मार्ग पर दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया। इस दौरान कई छोटे बड़े वाहन जाम में फंस गए। मजबूरन लोगों को पैदल अपने गंतव्य को निकलना पड़ा। पुलिस के पहुंचने पर जाम खुला जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
दोपहर दो बजे जैसे ही यात्रा गोपीनाथ पुरम से धोबिन पुलिया की ओर निकली तो शुक्लागंज से उन्नाव की ओर जाने वाले वाहन फंस गए। जल्दबाजी में लोग उल्टी दिशा में घुस गए जिससे उन्नाव से शुक्लागंज की ओर आने वाले वाहन भी फंस गए। कुछ ही देर में दोनों लेन पर जाम लग गया और धोबिन पुलिया राजधानी मार्ग से पोनी तिराहे तक करीब दो किलोमीटर तक जाम की स्थिति हो गई। इस दौरान टेंपो, ऑटो और ई-रिक्शा भी जाम में फंसे रहे जिससे कई सवारियां बीच में ही उतर गईं और पैदल ही गंतव्य को निकली। मौके पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह फोर्स के साथ पहुंचे। डायवर्जन करते हुए एक ही लेन से दोनों छोर के वाहनों को निकलवाना शुरू किया गलत दिशा में घुसे वाहनों को हटवाया जिसके बाद जाम खुला। दोपहर दो से शाम चार बजे तक जाम की स्थिति रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।