{"_id":"699ae5500bceb28e230af104","slug":"video-sir-special-campaign-at-3835-booths-in-bareilly-2026-02-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"SIR: बरेली के 3,835 बूथों पर विशेष अभियान, फार्म जमा करने के लिए उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
SIR: बरेली के 3,835 बूथों पर विशेष अभियान, फार्म जमा करने के लिए उमड़ी भीड़
बरेली में एसआईआर (विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण) अभियान के क्रम में रविवार जिले के सभी 3,835 बूथों पर विशेष अभियान चलाया गया। बूथों पर पूर्वाह्न 10:30 बजे से बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) उपलब्ध हो गए थे। इन लोगों ने शाम 4:30 बजे तक आमजन से मतदाता सूची से संबंधित दावा-आपत्ति प्राप्त किए। जिले में 2.20 लाख नो-मैपिंग वाले वोटर हैं। इनके अलावा 3.58 लाख वे मतदाता हैं, जिनके विवरण में ड्रॉफ्ट मतदाता सूची त्रुटिपूर्ण हैं। ऐसे वोटरों पर बीएलओ, सुपरवाइजर और निर्वाचन अधिकारी कार्य कर रहे हैं। नो-मैपिंग व त्रुटिपूर्ण विवरण वाले वोटरों को अपने साक्ष्य प्रस्तुत करने को नोटिस दी गई हैं। जिसके जवाब दाखिल करने के लिए बूथों पर भीड़ रही। उप जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि जिन लोगों के नाम (मृतक, स्थानांतरित-अनुपस्थित) मतदाता सूची में कट गए हैं अथवा वह लोग जो गणना प्रपत्र बीएलओ के पास नहीं जमा कर पाए हैं, उनके नामों की सूची को बीएलओ के पास मौजूद हैं, आमजन देख सकते हैं। बीएलओ के पास फार्म-6, 7 एवं फार्म-8 उपलब्ध हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।