{"_id":"699a81908590a7c4db0a6bda","slug":"video-audience-danced-to-the-hymns-of-hansraj-raghuvanshi-the-final-evening-concluded-with-shiva-bhajans-2026-02-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Watch Video: हंसराज रघुवंशी के भजनों पर जमकर झूमे दर्शक, अंतिम संध्या का शिव भजनों से हुआ समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Watch Video: हंसराज रघुवंशी के भजनों पर जमकर झूमे दर्शक, अंतिम संध्या का शिव भजनों से हुआ समापन
अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की छठी एवं अंतिम सांस्कृतिक संध्या में स्टार कलाकार पार्श्व गायक हंसराज रघुवंशी ने भोले बाबा के भजन, हिंदी और पहाड़ी गीत गाकर पंडाल में उपस्थित लोगों को खूब झुमाया। अंतिम सांस्कृतिक संध्या में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उनके साथ पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर भी मौजूद रहे। जयराम ठाकुर के पंडाल आगमन पर उपस्थित लोगों ने जोरदार सीटियों और हूटिंग से अपने महबूब नेता का स्वागत किया। लोगों ने जयराम ठाकुर के नाम के भी खूब नारे लगाए। जयराम ठाकुर के साथ भाजपा विधायक अनिल शर्मा, राकेश जम्वाल, विनोद कुमार, इंद्र सिंह गांधी, पूर्ण चंद ठाकुर, दीप राज भंथल और दलीप ठाकुर सहित अन्य मौजूद गणमान्य लोग मौजूद रहे। शिवरात्रि महोत्सव की आम सभा के अध्यक्ष के नाते धर्मपुर के विधायक चंद्रशेखर ने राज्यपाल और नेता प्रतिपक्ष को शाॅल, टोपी और स्मृति चिंह देकर सम्मानित किया जबकि बाकी अतिथियों को डीसी मंडी ने सम्मानित किया। इसके बाद हंसराज रघुवंशी ने मंच संभाला और एक के बाद एक भजन और पहाड़ी गीत गाकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। वहीं, हिमाचली जोड़ी रंजना रघुवंशी व अर्जुन गोपाल ने भी हिमाचली लोक गीतों से दर्शकों को नाचने पर मजबूर कर दिया। इससे पहले रोजाना की तरह बीरी सिंह एंड पार्टी ने अपने शहनाई वादन से संध्या का आगाज किया। स्थानीय कलाकारों में सुभाष राणा, शिवदयाल, रिशु, चेतराम, मान सिंह, नरेंद्र, मनसा पंडित, महेंद्र, प्रकाश, कुलदीप, भूपेंद्र, पदमा, संजु सुकेती, मंडलयाली लोक संस्कृतिक मंच, रेखा चैहान, नवीन डांस अकादमी, संगीत सदन, ओल्ड बैंड, रसराज डांस अकादमी, अराध्या व अन्य कलाकारों ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुतियों से खूब धमाल मचाया। इस दौरान वॉयस ऑफ शिवरात्रि 2025 रहे गुलशन ने मेहमान कलाकार के रूप में अपनी प्रस्तुति से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव के तहत आयोजित ‘वॉयस ऑफ शिवरात्रि’ प्रतियोगिता में सलापड़ के सागर ने विजेता का खिताब अपने नाम किया। कुल्लू की लक्ष्मी ठाकुर पहली उप विजेता रहीं, जबकि मंडी के मुकुल शर्मा दूसरे उप विजेता बने। डीसी मंडी अपूर्व देवगन ने विजेताओं को सम्मानित किया। विजेता सागर को 51,000 रुपये, पहली उप विजेता लक्ष्मी ठाकुर को 31,000 रुपये तथा दूसरे उप विजेता मुकुल शर्मा को 21,000 रुपये की नकद राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।