फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Rajesh Pal Bisht takes charge as President of the Traders' Association.

Mandi News: राजेश पाल बिष्ट ने संभाली व्यापार मंडल अध्यक्ष पद की कमान

Sat, 08 Aug 2026 06:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 06:39 PM IST
विज्ञापन
Rajesh Pal Bisht takes charge as President of the Traders' Association.
संधोल (मंडी)। व्यापार मंडल संधोल के चुनाव शनिवार को हुए। इसमें राजेश पाल बिष्ट ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज करते हुए व्यापार मंडल की कमान संभाली। अध्यक्ष पद के लिए कुल चार उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। मतगणना के दौरान राजेश पाल बिष्ट को 84 वोट प्राप्त हुए और उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से स्पष्ट बढ़त बनाते हुए जीत हासिल की। वहीं देशराज मंढोत्रा 31 वोट लेकर दूसरे स्थान पर रहे। विभेष जम्वाल को 17 वोट मिले और वे तीसरे स्थान पर रहे, जबकि नरेश भनवाल 13 वोट लेकर चौथे स्थान पर रहे। चुनाव प्रक्रिया जनता सराय में व्यापार मंडल के सचिव शेष राम मंढोत्रा की अध्यक्षता में हुई। चुनाव को लेकर व्यापारियों में काफी उत्साह देखने को मिला और मतदान के बाद साढ़े पांच बजे मतगणना कर परिणाम घोषित किए। नवनिर्वाचित अध्यक्ष की जीत के बाद व्यापारियों ने उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी व्यापारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएगी तथा व्यापारिक हितों के लिए बेहतर कार्य करेगी। व्यापार मंडल की शेष कार्यकारिणी का चुनाव आगामी शनिवार 15 अगस्त को करवाया जाएगा। इसके बाद व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी पूरी तरह अस्तित्व में आ जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed