फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   CD Bank Board of Directors Election: Ex-serviceman Ravindra Thakur wins by 139 votes.

सीडी बैंक निदेशक मंडल चुनाव : पूर्व सैनिक रविंद्र ठाकुर ने 139 वोटों से दर्ज की जीत

Sat, 08 Aug 2026 07:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 07:17 PM IST
विज्ञापन
CD Bank Board of Directors Election: Ex-serviceman Ravindra Thakur wins by 139 votes.
प्रतिद्वंद्वी मंजीत परमार को पछाड़ा, लडभड़ोल, चौंतड़ा और जोगिंद्रनगर में कड़े सुरक्षा पहरे में हुआ मतदान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

जोगिंद्रनगर (मंडी)। दि सीडी साख सहकारी सभा लिमिटेड (सीडी बैंक) के निदेशक मंडल के चुनाव में पूर्व सैनिक रविंद्र ठाकुर ने जीत दर्ज की है। उपमंडल में हुए इस रोचक मुकाबले में रविंद्र ठाकुर ने कुल 821 मत हासिल कर अपने प्रतिद्वंद्वी मंजीत परमार को 139 वोटों के अंतर से पराजित किया। प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार मंजीत परमार को कुल 682 मतों से ही संतोष करना पड़ा।
शनिवार को उपमंडल के तीन मतदान केंद्रों लडभड़ोल, चौंतड़ा और जोगिंद्रनगर में पुलिस के सख्त पहरे के बीच मतदान की प्रक्रिया पूरी हुई। सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक चले इस मतदान में 1400 से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव में विजयी रहे रविंद्र ठाकुर को चौंतड़ा से 532, जोगिंद्रनगर शहरी केंद्र से 202 और लडभड़ोल से 87 वोट मिले। वहीं प्रतिद्वंद्वी मंजीत परमार को जोगिंद्रनगर से 459, चौंतड़ा से 193 और लडभड़ोल केंद्र से 30 मत प्राप्त हुए।
विज्ञापन

उपमंडल के तीनों केंद्रों में से चौंतड़ा में सबसे अधिक 727, जोगिंद्रनगर शहरी क्षेत्र में 664 और लडभड़ोल में 117 मतदाताओं ने वोट डाले। बैंक के कुल पंजीकृत मतदाताओं की संख्या 3,000 से अधिक है, जिसके चलते जोगिंद्रनगर और चौंतड़ा केंद्रों पर दोपहर 3 बजे तक मतदाताओं की लंबी कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed