{"_id":"6999f734cfa20a70150ec67b","slug":"video-annual-festival-abhyudaya-was-held-children-showcased-their-talents-2026-02-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"वार्षिकोत्सव अभ्युदय का आयोजन, बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्षिकोत्सव अभ्युदय का आयोजन, बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया
कस्बा स्थित मॉडल स्कूल सिहारी में शनिवार को वार्षिकोत्सव अभ्युदय का आयोजन किया गया। छोटे सपने बड़ी उड़ान थीम पर आधारित इस कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विधायक सरोज कुरील ने कार्यक्रम में शामिल होकर बच्चों को प्रोत्साहित किया। बच्चों की मोबाइल और इंटरनेट के दुरुपयोग पर आधारित यादों की बरात प्रस्तुति देख दर्शकों भावुक हो गए।
शुभारंभ आयुर्वेदिक राजकीय चिकित्सालय की डॉ. संध्या सिंह और आईडीआई बैंक की शाखा प्रबंधक जसविंदर कौर ने किया। छात्रा दिव्या ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की जिसके बाद बच्चों ने विभिन्न गानों पर सुंदर प्रस्तुतियां दीं। इनमें चक धूम धूम, बम-बम भोले, सितारे जमीं पर और ना मांगें सोना चांदी जैसे गीत शामिल थे। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। बाद में विधायक ने विद्यालय में सुंदरीकरण कराए गए कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया। संचालन सहायक अध्यापिका अंकिता मेहरा ने किया। यहां पर प्रधानाध्यापक रत्ना यादव सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।