{"_id":"69999e44fa8677e79d05073f","slug":"video-tenth-grade-students-took-the-english-exam-at-seven-examination-centers-2026-02-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"चरखी दादरी: सात परीक्षा केंद्रो पर दसवीं के विद्यार्थियों ने दी अंग्रेजी की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरखी दादरी: सात परीक्षा केंद्रो पर दसवीं के विद्यार्थियों ने दी अंग्रेजी की परीक्षा
दादरी जिले में शनिवार को सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, सीबीएसई की कक्षा 10वीं की अंग्रेजी विषय की बोर्ड परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई। जिले में बनाए गए सात परीक्षा केंद्रों पर विद्यार्थियों ने इंग्लिश कम्युनिकेटिव और इंग्लिश लैंग्वेज एंड लिटरेचर विषय का पेपर दिया। परीक्षा सुबह निर्धारित समय पर शुरू हुई और तीन घंटे तक चली। कुल 80 अंकों के इस प्रश्नपत्र का स्तर आसान से मीडियम रहा, जिससे विद्यार्थियों के चेहरे परीक्षा के बाद खिले नजर आए। परीक्षा केंद्रों के बाहर अभिभावकों की भीड़ देखने को मिली, जो अपने बच्चों के बाहर आने का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही छात्र परीक्षा देकर बाहर निकले, उनके चेहरों पर संतोष और आत्मविश्वास साफ झलक रहा था। अधिकतर विद्यार्थियों ने पेपर को संतुलित और सीधा बताया। उनका कहना था कि प्रश्नपत्र सिलेबस के अनुरूप था और एनसीईआरटी आधारित प्रश्नों ने उन्हें ज्यादा परेशानी में नहीं डाला।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।