{"_id":"69993821fe55b1a0f206e3ad","slug":"video-cultural-parade-once-again-became-a-center-of-attraction-for-the-people-huge-crowds-gathered-to-watch-it-2026-02-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंडी: लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रही अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक परेड, देखने के लिए उमड़े लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी: लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रही अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक परेड, देखने के लिए उमड़े लोग
छोटी काशी मंडी में एक बार फिर से देश-विदेश की सांस्कृतिक झलक देखने को मिली। छोटी काशी मंडी में जारी सात दिवसीय अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के पांचवें दिन सांस्कृतिक संध्या के समय भव्य सांस्कृतिक परेड ने एक बार लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक परेड में 11 देशों सहित 35 सांस्कृतिक दलों ने भाग लेकर अपनी संस्कृति की छठा को बिखेरा। सांस्कृतिक परेड का शुभारंभ शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने हरी झंडी दिखाकर किया। उन्होंने इस भव्य आयोजन के लिए मंडी जिला प्रशासन को बधाई दी और कहा कि ऐसे आयोजनों से जहां संस्कृति का आदान-प्रदान होता है। वहीं जिला और प्रदेश को विश्व मानचित्र पर नई पहचान भी मिलती है। डीसी मंडी अपूर्व देवगन ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव का स्वरूप तभी पूरा होता है जब इसमें अंतरराष्ट्रीय दल भाग लेते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए गत वर्ष से इस आयोजन को शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि इस पूरे आयोजन के पीछे प्रशासन के अधिकारियों की कड़ी मेहनत है जिन्होंने दिन-रात एक करके इस आयोजन को सफल बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाई है। यूएसए से आई हेनली, श्रीलंका के राघवन, रूस की कशिश और पंजाब के आशीष ने कहा कि उन्हें मंडी आकर इस तरह से परफॉर्म करना बहुत अच्छा लगा। इससे संस्कृति का आदान-प्रदान हुआ। अब वे वापस जाकर यहां के इस भव्य समारोह का सभी से जिक्र करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।