फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Last chance to correct errors in the B.Sc. Nursing admission application.

Mandi News: बीएससी नर्सिंग प्रवेश के आवेदन में त्रुटि सुधार का अंतिम मौका

Fri, 07 Aug 2026 07:19 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 07:19 PM IST
विज्ञापन
Last chance to correct errors in the B.Sc. Nursing admission application.
17 अगस्त दोपहर 12 बजे तक अपलोड करने होंगे सही दस्तावेज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों को आवेदन पत्रों में पाई गई कमियों को दूर करने का अंतिम अवसर दिया गया है। नए निर्देश के अनुसार अभ्यर्थी अब अपने लॉगिन के माध्यम से आवश्यक एवं सही दस्तावेज 17 अगस्त को दोपहर 12 बजे तक अपलोड कर सकते हैं। इसके बाद किसी भी परिस्थिति में समय सीमा नहीं बढ़ाई जाएगी।
बीएससी नर्सिंग की प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले करीब साढ़े छह सौ अभ्यार्थियों ने शैक्षणिक, हिमाचली बोनाफाइड, ओबीसी समेत अन्य श्रेणियों अपने दस्तावेज अपलोड नहीं किए हैं। कुछ अभ्यर्थियों ने कुछ ऐसे प्रमाण पत्र भी अपलोड कर दिए हैं जिनकी वैधता की अवधि खत्म हो चुकी है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से ऐसे अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे अपने आवेदन संख्या के सामने दर्ज कमियों को ध्यानपूर्वक जांचने के बाद ही दस्तावेज अपलोड करें। सही, पूर्ण और वैध जानकारी उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी पूरी तरह अभ्यर्थी की होगी।
विज्ञापन

बाक्स
विश्वविद्यालय किसी भी चरण में दस्तावेजों और जानकारी का सत्यापन कर सकता है। यदि कोई दस्तावेज या सूचना गलत, अपूर्ण अथवा नियमों के विपरीत पाई जाती है तो संबंधित अभ्यर्थी का प्रवेश नियमानुसार रद्द किया जा सकता है। अभ्यार्थियों को आवेदन में त्रुटि सुधार का अंतिम अवसर दिया गया है। -राजेश कुमार भवानी, परीक्षा नियंत्रक, एएमआरयू
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed