{"_id":"6a75e516f8c837cbd80468ab","slug":"fate-of-50-cd-bank-candidates-to-be-decided-today-mandi-news-c-90-1-ssml1045-208203-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: सीडी बैंक के 50 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: सीडी बैंक के 50 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला आज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
37 मतदान केंद्रों पर सुबह 9 से शाम 3 बजे तक होगा मतदान
47,500 मतदाता करेंगे वोट, 148 कर्मचारी संभालेंगे चुनाव
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। दि सीडी साख सहकारी सभा लिमिटेड (सीडी बैंक) के निदेशक मंडल के चुनाव के लिए शनिवार को सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा। 13 जोनों में 50 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 47,500 मतदाता करेंगे। मतगणना के बाद देर शाम परिणाम घोषित किए जाएंगे।
महाप्रबंधक भीम सिंह वर्मा ने बताया कि 37 मतदान केंद्र बनाए गए हैं और चुनाव के लिए 148 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। चुनाव अधिकारी ओसी वर्मा और योगराज ठाकुर की देखरेख में मतदान होगा।
गोहर, चैलचौक, बगस्याड़, जंजैहली, पंडोह, मंडी, जोगिंद्रनगर, बग्गी, कोटली, गागल, नेरचौक, सुंदरनगर और करसोग जोन में मतदान होगा। गोहर में डॉ. मीना शर्मा और मुकेश चंदेल के बीच सीधा मुकाबला माना जा रहा है, जबकि बगस्याड़ में महेंद्र ठाकुर, कमल राणा, तेजेंद्र ठाकुर और राजेंद्र सिंह के बीच कड़ा मुकाबला है।