{"_id":"6a7716b5e95d7ad8ed03d1a3","slug":"villagers-are-bearing-the-burden-of-the-road-by-walking-three-kilometers-mandi-news-c-90-1-mnd1021-208244-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: तीन किमी पैदल चल सड़क का बोझ ढो रहे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: तीन किमी पैदल चल सड़क का बोझ ढो रहे ग्रामीण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक माह से बंद है सलापड़-तत्तापानी सड़क
12 अगस्त को स्कूल खुलने से पहले सड़क बहाल करने की मांग
एनटीपीसी कोल डैम के 30 कर्मचारियों को भी हो रही परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। अहेन गांव के लोगों की परेशानी एक महीने से खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। सलापड़-तत्तापानी सड़क बंद होने के कारण ग्रामीणों को करीब तीन किलोमीटर पैदल चलकर सुंदरनगर और सलापड़ पहुंचना पड़ रहा है। बरसात के बीच जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग और प्रशासन से सड़क जल्द बहाल करने की मांग की है।
ग्रामीणों रामपाल शर्मा, पवन ठाकुर, तीर्थ राम और कालिदास ने बताया कि कोलडैम की ओर क्याण और अहेन के बीच सड़क करीब चार स्थानों पर बंद है। इससे रोजाना आवाजाही करने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। 12 अगस्त से स्कूल खुलने हैं। ऐसे में सड़क बहाल नहीं हुई तो स्कूली बच्चों को आने-जाने में दिक्कत के साथ सुरक्षा का खतरा भी रहेगा।
ग्रामीणों के अनुसार एनटीपीसी कोलडैम में कार्यरत करीब 30 कर्मचारी भी प्रतिदिन इसी मार्ग से आवाजाही करते हैं। सड़क बंद होने से उन्हें भी कार्यस्थल तक पहुंचने में परेशानी हो रही है। कुछ ग्रामीण सुबह के समय कोलडैम में बोट के माध्यम से अपने गंतव्य तक पहुंच रहे हैं। ग्रामीणों ने बच्चों और आम लोगों की सुविधा को देखते हुए सड़क को प्राथमिकता के आधार पर जल्द बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन
बॉक्स
मामला ध्यान में है। सड़क को जल्द से जल्द खोलने का प्रयास किया जा रहा है। -रोशन ठाकुर, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग मंडल सुंदरनगर