फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Lal Singh from Pandoh Zone became Director by a margin of 212 votes.

Mandi News: 212 वोटों से निदेशक बने पंडोह जोन से लाल सिंह शर्मा

Sun, 09 Aug 2026 12:48 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Lal Singh from Pandoh Zone became Director by a margin of 212 votes.
पंडोह (मंडी)। सीडी बैंक सहकारी सभा समिति के पंडोह जोन से निदेशक पद के चुनाव में लाल सिंह शर्मा ने 212 मतों के अंतर से शानदार जीत दर्ज की। पंडोह जोन से निदेशक पद के लिए कुल पांच प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे। पंडोह जोन में कुल 1965 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान को लेकर सुबह से ही पंडोह, बालीचौकी और थाची मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। मतदान प्रक्रिया सुबह 9 बजे से दोपहर 4 बजे तक चली। इसके बाद शाम करीब 6 बजे मतगणना शुरू हुई, जिसका परिणाम लगभग 6 बजे घोषित किया। मतगणना में लाल सिंह शर्मा को सर्वाधिक 755 वोट प्राप्त हुए। वहीं, देवी राम को 543, हेत राम को 521, पवन कुमार को 133 और यशवंत कुमार को 7 वोट मिले। इस तरह लाल सिंह शर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी देवी राम को 212 मतों से पराजित कर जीत हासिल की। जीत की घोषणा के बाद लाल सिंह शर्मा भावुक नजर आए। उन्होंने अपने समर्थकों और सभी मतदाताओं का आभार जताते हुए कहा कि जिस विश्वास के साथ लोगों ने उन्हें अपना प्रतिनिधि चुना है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed