{"_id":"6998a82a9096123563024398","slug":"video-video-cakabja-ka-varathata-ma-eka-ha-paravara-ka-cara-lga-ghayal-tha-ka-halta-gabhara-2026-02-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: चाकूबाजी की वारदात में एक ही परिवार के चार लोग घायल, दो की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: चाकूबाजी की वारदात में एक ही परिवार के चार लोग घायल, दो की हालत गंभीर
मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। चाकूबाजी की वारदात में एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए हैं, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। मामला थाना राम जन्मभूमि थाना क्षेत्र के बरवारी टोला मोहल्ले का है। जानकारी के मुताबिक, मामूली कहासुनी के बाद शाहजहांपुर निवासी एक युवक ने चाकू से हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
घटना में एक ही परिवार के चार लोग घायल हुए हैं। गंभीर रूप से घायल अंकित और पिंकी देवी के पेट में चाकू के गहरे घाव बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत श्री राम अस्पताल पहुंचाया गया।डॉक्टरों के अनुसार, दो घायलों की हालत चिंताजनक होने के चलते उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। मौके पर मौजूद श्री राम हॉस्पिटल के इमरजेंसी चिकित्सक गंभीर रूप से घायल दोनों मरीजों को दशरथ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं, दो अन्य घायलों का इलाज श्री राम अस्पताल में ही चल रहा है।
अस्पताल के चिकित्सकों के मुताबिक, चारों घायल गंभीर अवस्था में अस्पताल लाए गए थे। दो लोगों के पेट में किसी नुकीली वस्तु से गहरे घाव पाए गए हैं और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।