Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Ayodhya News
›
VIDEO: सर्वेश्वरी समूह मंदिर का 32वां स्थापना दिवस दो दिवसीय कार्यक्रम श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ मनाया गया।
{"_id":"6998602852279c2b15099c1b","slug":"video-video-saravashavara-samaha-mathara-ka-32va-sathapana-thavasa-tha-thavasaya-karayakarama-sharathathha-eva-bhakata-bhava-ka-satha-manaya-gaya-2026-02-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सर्वेश्वरी समूह मंदिर का 32वां स्थापना दिवस दो दिवसीय कार्यक्रम श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ मनाया गया।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सर्वेश्वरी समूह मंदिर का 32वां स्थापना दिवस दो दिवसीय कार्यक्रम श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ मनाया गया।
सर्वेश्वरी समूह की अयोध्या शाखा का 32वां स्थापना दिवस दो दिवसीय कार्यक्रम के रूप में अत्यंत श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ समूह के पूज्य अवसर को साईं राम बाबा जी के सान्निध्य में विधिवत पूजन एवं आरती के साथ हुआ। समारोह में मुख्य रूप से विभिन्न राज्यों से पधारे गणमान्य अतिथियों एवं चिकित्सकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। निःशुल्क चिकित्सा सेवा शिविर का शुभारंभ प्रमुख अतिथियों द्वारा किया गया। इस शिविर में बिहार (गिरिडीह) से आए चिकित्सक दल, दिल्ली के डॉ. अग्रवाल, झारखंड के चिकित्सकगण तथा अवध विश्वविद्यालय एवं राजकीय अस्पताल के डॉक्टरों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
सैकड़ों मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। स्थापना दिवस के पावन अवसर पर अयोध्या शाखा में विग्रह एवं धातु कलश की स्थापना विधि-विधान से संपन्न की गई। संत परंपरा के अनुसार अघोर परंपरा के प्रतापी योगी सम्राट अवधूत भगवान राम जी, जिनका समाधि स्थल अयोध्या में स्थित है, उनकी मूर्ति की स्थापना विशेष श्रद्धा के साथ की गई। उल्लेखनीय है कि संस्था की मूल स्थापना 21 सितंबर 1961 को हुई थी।
इस दो दिवसीय समारोह में झारखंड, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, बिहार एवं मध्य प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से गुरु भाई एवं स्वयंसेवक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। संकीर्तन कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, जो सायं 5 बजे तक चला। कार्यक्रम के उपरांत प्रसाद वितरण किया गया। समारोह के दौरान राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा के लिए विशेष प्रार्थना की गई। श्रद्धालुओं ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की पावन जन्मस्थली में उपस्थित होकर आत्मिक उन्नति एवं चरित्र निर्माण का संकल्प लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।