{"_id":"699c4e6da0743fde5d00ccc7","slug":"video-video-ayathhaya-nagara-nagama-ka-tha-parashhatha-na-thaya-tayagapatara-brada-ka-bthaka-chhaugdhakara-nakal-gae-2026-02-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: अयोध्या नगर निगम के दो पार्षदों ने दिया त्यागपत्र.! बोर्ड की बैठक छोड़कर निकल गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: अयोध्या नगर निगम के दो पार्षदों ने दिया त्यागपत्र.! बोर्ड की बैठक छोड़कर निकल गए
अयोध्या नगर निगम बोर्ड की बैठक थी। बैठक में शामिल देवकाली वार्ड के भाजपा पार्षद अनुज दास व अभिराम दास वार्ड के पार्षद सुल्तान अंसारी ने नगर निगम की कार्यशैली से नाराज और मनमानी का आरोप लगाकर इस्तीफा दे दिया और बोर्ड की बैठक का बहिष्कार कर चले गए।
हुआ यह की बोर्ड की बैठक शुरू होते ही पार्षद अनुज दास और सुल्तान अंसारी कुछ अपनी बात तैश में आकर कहना शुरू कर दिए, उन्हें यह कह करके रोका गया कि अभी एक-एक कर सबको मौका दिया जाएगा। बताते हैं कि दोनों पार्षदों ने नगर निगम पर मनमानी और पक्षपात पूर्ण काम करने का आरोप लगाया और यह कहते हुए कि जब उन्हें सुना ही नहीं जाता तो पार्षद बने रहने का क्या उचित है.? दोनों ने महापौर को त्यागपत्र सौंप दिया और बैठक से निकल गए. सूत्र बताते हैं कि इन दोनों पार्षदों की महापौर से बैठक के पहले भी बातचीत हुई थी लेकिन दोनों पार्षद की नाराजगी दूर नहीं की जा सकी।
बैठक में एक पार्षद ने यह भी मुद्दा उठाया की इस बैठक की सूचना नगर विधायक को एक घंटा पहले दी गई है, यह भी मनमानी है. इस बारे में जानकारी मिली कि बैठक की सूचना जिस व्यक्ति को देनी थी उसका एक्सीडेंट हो गया जिसके कारण वह समय से सूचना नहीं दे पाया और आज जानकारी होने पर एक घंटा पहले विधायक को बैठक की सूचना दी गई। इधर कथित रूप से त्यागपत्र देने वाले दोनों पार्षदों से खबर मंडी ने दूरभाष पर उनका पक्ष जानना चाहा लेकिन उन्होंने अभी फोन नहीं उठाया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।