Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Special seminars were organised on road safety, drug de-addiction and cyber awareness.
{"_id":"699bf2fe636da291280ee87d","slug":"video-special-seminars-were-organised-on-road-safety-drug-de-addiction-and-cyber-awareness-2026-02-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"सड़क सुरक्षा, नशा मुक्ति एवं साइबर जागरूकता संबंधी विशेष सेमिनार आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क सुरक्षा, नशा मुक्ति एवं साइबर जागरूकता संबंधी विशेष सेमिनार आयोजित
मोगा के देव समाज सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विद्यार्थियों के लिए विशेष जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया।इस अवसर पर एएसआई केवल सिंह, इंचार्ज ट्रैफिक एजुकेशन सेल मोगा द्वारा विद्यार्थियों को ट्रैफिक चिन्हों और यातायात नियमों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। उन्होंने सड़क सुरक्षा के संबंध में बताया कि ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना अनिवार्य है, ओवरस्पीड वाहन न चलाएं, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें, नशे की हालत में वाहन न चलाएं तथा वाहन के सभी आवश्यक दस्तावेज पूरे रखें। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों को आपातकालीन स्थिति में 112 हेल्पलाइन नंबर के उपयोग की जानकारी दी गई। नशे से दूर रहने तथा इसके दुष्प्रभावों के बारे में भी विस्तार से जागरूक किया गया। नशा तस्करों की सूचना गोपनीय रूप से हेल्पलाइन नंबर 9779100200 पर देने की अपील की गई। साइबर अपराध के माध्यम से हो रही ठगी से बचाव के लिए भी विद्यार्थियों को सचेत किया गया तथा साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में जानकारी दी गई, ताकि किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी की स्थिति में तुरंत शिकायत दर्ज करवाई जा सके। इस मौके पर स्कूल प्रिंसिपल श्री अनुराग धूरिया जी, बिक्रम सिंह जी, अमनजोत कौर जी, गुरप्रीत कौर जी, शालू शर्मा जी तथा अमरजीत सिंह जी सहित अन्य अध्यापकगण उपस्थित रहे।
मोगा पुलिस द्वारा स्कूलों एवं कॉलेजों में इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि युवा पीढ़ी को कानूनी जानकारी एवं सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।