{"_id":"699b4980c479a3f3af0f9e65","slug":"video-police-tortured-class-10-student-in-agra-2026-02-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आगरा में 10वीं के छात्र को दी थर्ड डिग्री, पीट-पीटकर तोड़ी कलाई; नहीं दे पाएगा बोर्ड परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आगरा में 10वीं के छात्र को दी थर्ड डिग्री, पीट-पीटकर तोड़ी कलाई; नहीं दे पाएगा बोर्ड परीक्षा
यूपी के आगरा थाना किरावली पुलिस पर एक बार फिर थर्ड डिग्री देने का आरोप लगा है। पूर्व में पूछताछ के दौरान करहरा गांव के राजू पंडित के पैर तोड़ने के मामले में पीड़ित अभी भी कार्रवाई की मांग कर भटक रहा है। वहीं शुक्रवार को मिढ़ाकुर पुलिस चौकी पर तैनात दो दरोगाओं पर किशोरों के बीच हुए विवाद में चचेरे भाइयों को हिरासत में लेने और रुपये की मांग कर एक किशोर को पीटकर उसका हाथ तोड़ने का आरोप लगा है। हाथ टूटने के बाद अब छात्र परीक्षा नहीं दे पाएगा और उसका एक वर्ष खराब हो जाएगा। मामले की जानकारी के बाद डीसीपी वेस्ट आदित्य कुमार ने प्रारंभिक जांच के बाद दोनों दरोगा को निलंबित कर दिया है। मेडिकल जांच में हाथ टूटा पाए जाने पर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।