{"_id":"699af71e29e6149b3406f5b1","slug":"video-district-council-chairman-representative-was-welcomed-in-radhana-village-2026-02-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद: रधाना गांव में जिला परिषद चेयरमैन प्रतिनिधि कुलदीप रंधावा का ग्रामीणों ने किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद: रधाना गांव में जिला परिषद चेयरमैन प्रतिनिधि कुलदीप रंधावा का ग्रामीणों ने किया स्वागत
जिला परिषद चेयरमैन प्रतिनिधि कुलदीप रंधावा का रविवार को रधाना गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने स्वागत किया। समारोह में ग्राम पंचायत ने विकास संबंधी मांगें रखीं। इस पर कुलदीप रंधावा ने गांव के विकास के लिए 51 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की।
कुलदीप रंधावा ने गांव में नवनिर्मित व्यायामशाला का विधिवत उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इस व्यायामशाला का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर स्वास्थ्य के प्रति प्रोत्साहित करना है। इसके साथ ही, गांव में पीने के पानी की किल्लत को देखते हुए उन्होंने एक नया वाटर टैंक भी समर्पित किया। इससे ग्रामीणों को लंबे समय से चल रही पानी की समस्या से निजात मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान रधाना गांव के सरपंच रामकुमार, पूर्व सरपंच सूरजमल, पूर्व सरपंच नरेश और कुलदीप रंधावा को पारंपरिक पगड़ी बांधकर और चादर भेंट कर सम्मानित किया। ग्रामीणों ने उनके द्वारा क्षेत्र में कराए जा रहे समाज सेवा और विकास कार्यों की सराहना की। समारोह के दौरान सरपंच रामकुमार ने पंचायत की ओर से गांव के विकास कार्यों के लिए एक लिखित मांग पत्र कुलदीप रंधावा को सौंपा। रंधावा ने आश्वासन दिया कि रधाना गांव में बुनियादी सुविधाओं की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी और जिला परिषद के माध्यम से प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य पूरे करवाए जाएंगे। इस अवसर पर रामफल शर्मा, सुभाष फौजी, बलबीर दुग्गल, डॉक्टर सरदारा, लीला पटवारी, दयानंद, बंटी चहल, पप्पू चहल, अशोक दुग्गल, जगमंदर और रूस सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।