सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   The story of struggle of the first pilot of Tikamgarh district in his own words

जमीन से आसमान तक की उड़ान: कौन हैं पायलट निशांत? जिन्होंने बढ़ाया बुंदेलखंड का मान; युवाओं को दिया ये संदेश

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: टीकमगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 22 Feb 2026 11:37 AM IST
The story of struggle of the first pilot of Tikamgarh district in his own words
निवाड़ी जिले के रहने वाले 33 वर्षीय पायलट कैप्टन निशांत राय आज बुंदेलखंड के युवाओं के लिए प्रेरणा बनकर उभरे हैं। उन्होंने न केवल विमान उड़ाकर हजारों फीट ऊपर अपनी पहचान बनाई, बल्कि अपनी मां को 12 ज्योतिर्लिंग और चारों धाम के दर्शन कराकर बेटे के वचन और संस्कार की मिसाल भी कायम की है। अब वे अपने क्षेत्र के बच्चों को पायलट बनने के लिए प्रेरित करने का अभियान चला रहे हैं।

कैप्टन निशांत राय ने पत्रकार वार्ता में अपनी संघर्ष और सफलता की प्रेरक कहानी साझा करते हुए बताया कि कभी बुंदेलखंड के बच्चों को आसमान बहुत दूर लगता था, लेकिन अब यहां के युवाओं के सपने भी उड़ान भर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह कहानी किसी फिल्म की स्क्रिप्ट नहीं, बल्कि एक बेटे के वचन, मेहनत और दृढ़ संकल्प की सच्ची उड़ान है।
निशांत राय ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा झांसी के आर्मी स्कूल से प्राप्त की और आगे की पढ़ाई भोपाल फ्लाइंग क्लब से की।

वर्ष 2012 में उन्होंने पायलट प्रशिक्षण पूरा किया और उच्च प्रशिक्षण के लिए सिंगापुर और बैंकॉक भी गए। वर्ष 2015-16 में उनका चयन एयर इंडिया में हुआ, लेकिन पिता बाबूलाल राय, जो पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष रहे हैं, की तबीयत खराब होने के कारण वे नौकरी जॉइन नहीं कर सके। परिवार को प्राथमिकता देते हुए उन्होंने यह अवसर छोड़ दिया।
इसके बाद वर्ष 2018 में उनका चयन एयर इंडिया, जेट एयरवेज और इंडिगो तीनों एयरलाइनों में हुआ। उन्होंने इंडिगो को जॉइन किया और फर्स्ट ऑफिसर से सीनियर कैप्टन तक का सफर तय किया।

ये भी पढ़ें- MP: नागदा को ‘गांव’ कहने पर अमिताभ बच्चन की बढ़ेंगी मुश्किलें, अदालत ने 9 अप्रैल तक पुलिस से मांगी रिपोर्ट

वर्तमान में वे इंडिगो एयरलाइन में मैनेजमेंट से जुड़ी जिम्मेदारियां भी निभा रहे हैं। वे इंदौर-दिल्ली बेस के साथ अहमदाबाद और जयपुर संचालन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
उन्होंने बताया कि जब वे पायलट बने थे, उस समय निवाड़ी जिला अस्तित्व में नहीं था और यह टीकमगढ़ का हिस्सा था, इसलिए उन्हें टीकमगढ़ जिले का पहला पायलट माना जाता है। उन्होंने बुंदेलखंड के बच्चों को पायलट बनने की पूरी प्रक्रिया समझाते हुए कहा कि आने वाले समय में एविएशन सेक्टर तेजी से बढ़ेगा और देश में पायलटों की भारी मांग रहेगी।

कैप्टन निशांत ने कहा कि नौकरी लगते ही उन्होंने अपनी मां आशा रानी राय को 12 ज्योतिर्लिंग और चारों धाम के दर्शन कराने का संकल्प लिया था, जिसे उन्होंने मात्र दो वर्षों में पूरा कर दिया। उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि बड़े शहरों में जाना जरूरी नहीं, बल्कि बड़ा सपना होना चाहिए। “आसमान आपका इंतजार कर रहा है, मेहनत कीजिए और अपने जिले का नाम रोशन कीजिए।”
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

हॉस्टल के बाहर छात्र पर चार राउंड फायरिंग, काटी गई बिजली, कई थानों का फोर्स मौके पर मौजूद

22 Feb 2026

VIDEO: ताज महोत्सव में इंडिशन ओशन बैंड की प्रस्तुति पर झूमे श्रोता

22 Feb 2026

वार्षिकोत्सव अभ्युदय का आयोजन, बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया

21 Feb 2026

कानपुर: गौरव खन्ना बोले- बिगबॉस से सीखा धैर्य

21 Feb 2026

कवि धीरपाल सिंह बोले- भेदभाव के भेंट चढ़ गया सैनिक का सम्मान

21 Feb 2026
विज्ञापन

मढ़ा गांव में दो पक्षों के बीच चले लाठी डंडे, पांच लोग घायल

21 Feb 2026

VIDEO: ताज महोत्सव के तहत सीकरी में हुई कव्वाली, चांद निजामी बंधुओं ने दी प्रस्तुति

21 Feb 2026
विज्ञापन

VIDEO: ताज महोत्सव में हुई कव्वाली, चांद निजामी बंधुओं ने बांधा समां

21 Feb 2026

VIDEO: सीकरी में सजा सूफियाना दरबार, कव्वाली में चांद निजामी बंधुओं ने खूब बंटोरी तालियां

21 Feb 2026

महिला की कूकर-तवे से बेरहमी से हत्या, पड़ोसी युवक गिरफ्तार

21 Feb 2026

झांसी में एमपी पुलिस पर टक्कर मारकर कार पलटाने और फायरिंग करने का आरोप, पीड़ित बोला- वीडियो बनाया तो मोबाइल छीनकर भागे

21 Feb 2026

Khargone News: नवग्रह मेले में मीनाक्षी का जलवा, 30 साल बाद ‘सेकंड इनिंग्स’ की शुरुआत; इन मुद्दों पर रखी राय

21 Feb 2026

सील ड्रिल विधि से चने की बुवाई, बंपर पैदावार की उम्मीद, कृषि अधिकारियों ने किया मुआयना

21 Feb 2026

बेटियों के सम्मान में सज गईं मड़ेपुर की दीवारें, दोहे बन रहे प्रेरणा का केंद्र

21 Feb 2026

ठेकेदार की मनमानी, बीच सड़क पर मौरंग का ढेर, दिनभर फिसलकर गिरते रहे राहगीर

21 Feb 2026

ईंट भट्ठों के धुएं से दम तोड़ रहे दशकों पुराने दरख्त, ग्रामीण चिंतित

21 Feb 2026

नौनिहालों के भविष्य पर गुरुजी का ताला, बीएलओ व बोर्ड परीक्षा की दोहरी मार, पढ़ाई ठप

21 Feb 2026

जर्जर स्कूल में जान जोखिम में डाल शिक्षा ग्रहण करने को मजबूर हैं मासूम

21 Feb 2026

बाउंड्रीविहीन धीरजापुर विद्यालय में पशुओं का जमावड़ा, खतरे में नौनिहाल

21 Feb 2026

गोशालाओं पर तीसरी आंख का पहरा, भीतरगांव ब्लॉक के सभी आश्रय स्थलों में लगे सीसीटीवी कैमरे

21 Feb 2026

किन्नरों का आतंक: नेग के नाम पर अभद्रता, जबरन वसूली से गेस्ट हाउस संचालक परेशान

21 Feb 2026

दोपहर की धूप हुई असहनीय, भीतरगांव में बढ़े मौसमी मरीज

21 Feb 2026

Singrauli News: सिंगरौली जिला में आधी रात घर में घुसा मगरमच्छ, चितरंगी के बड़ाकुड गांव में मचा हड़कंप; वीडियो

21 Feb 2026

VIDEO: तीन बच्चों को दिया जहर, पत्नी का रेता गला, फिर फंदे पर लटका; आर्थिक तंगी में परिवार खत्म

21 Feb 2026

झांसी-खजुराहो हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलटी कार, एक घायल

21 Feb 2026

धूमधाम से निकलेगी श्री श्याम बाबा की निशान ध्वज यात्रा

21 Feb 2026

Faridabad: फरीदाबाद के सुमित ने विश्व चैंपियनशिप में जीता रजत पदक, ऑस्ट्रेलिया में हासिल की उपलब्धि

21 Feb 2026

MP Crime: रतलाम जिला के हरियाखेड़ा में हाली की आत्महत्या पर बवाल, सरपंच गिरफ्तार; पुलिसकर्मी लाइन अटैच

21 Feb 2026

Faridabad: फरीदाबाद में राष्ट्रीय उत्पादकता सप्ताह का समापन, देखें रिपोर्ट

21 Feb 2026

Chhattisgarh: 'ट्रांजैक्शन नहीं, ट्रांसफॉर्मेशन बने जीवन का लक्ष्य', बिलासपुर में राज्यपाल रमेन डेका बोले

विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed