Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Jhansi News
›
MP police accused of hitting and overturning a car and firing; victim says they snatched his mobile and ran away after he made a video
{"_id":"6999ea338c13b413f10d6fdb","slug":"video-mp-police-accused-of-hitting-and-overturning-a-car-and-firing-victim-says-they-snatched-his-mobile-and-ran-away-after-he-made-a-video-2026-02-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"झांसी में एमपी पुलिस पर टक्कर मारकर कार पलटाने और फायरिंग करने का आरोप, पीड़ित बोला- वीडियो बनाया तो मोबाइल छीनकर भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी में एमपी पुलिस पर टक्कर मारकर कार पलटाने और फायरिंग करने का आरोप, पीड़ित बोला- वीडियो बनाया तो मोबाइल छीनकर भागे
झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 10:54 PM IST
Link Copied
मऊरानीपुर में सड़क पर जा रही कार को टक्कर मारकर पलटाने का आरोप लगाया गया है। आरोप है कि टक्कर मारने वाली कार में सवार लोगों ने फायरिंग भी की। पीड़ित के अनुसार आरोपी मध्य प्रदेश पुलिस के कर्मचारी थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। परवारीपुरा निवासी अजय श्रीवास ने बताया कि वह अपनी कार से घर जा रहा था। इसी दरम्यान केला फैक्टरी के पास मध्य प्रदेश नंबर की एक कार ने उसकी कार को निशाना बनाना शुरू किया। वाहन ने उसकी कार में तीन बार टक्कर मारी, जिससे उसकी गाड़ी सड़क किनारे पलट गई। पीड़ित के अनुसार टक्कर मारने वाली कार में पांच लोग सवार थे। उसने कार में सवार लोगों के मप्र पुलिस के कर्मचारी होने का दावा किया। उसने बताया कि वे सभी सादा वर्दी में थे। आरोप है कि टक्कर मारने के साथ आरोपियों ने दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की। वहां मौजूद एक स्थानीय युवक ने मोबाइल से वारदात का वीडियो बनाना चाहा तो कथित पुलिसकर्मियों ने उसके साथ भी अभद्रता की। साथ ही वे मोबाइल छीनकर भी ले गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है। इस संबंध में अतिरिक्त निरीक्षक इंद्रपाल सरोज ने बताया कि मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा किसी भी प्रकार की कोई सूचना नहीं दी गई थी। मामले की जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।