{"_id":"69999b24fe55b1a0f206e41d","slug":"video-two-youths-died-in-a-road-accident-2026-02-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"चरखी दादरी: दीवार से टकराई बाइक, दो लोगों की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरखी दादरी: दीवार से टकराई बाइक, दो लोगों की हुई मौत
दादरी के रावलधी-भिवानी लिंक रोड बाईपास पर स्थित रेलवे ओवरब्रिज पर शुक्रवार शाम को एक बाइक अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई थी। इस हादसे में एक युवक की शुक्रवार शाम को ही मौत हो गई थी। वहीं गंभीर रूप से घायल दूसरे युवक ने रोहतक पीजीआई में उपचार के दौरान शनिवार को दम तोड़ दिया।
मृतकों की पहचान भिवानी जिले के गांव कितलाना निवासी सागर व प्रमोद के रूप में हुई है। ये दोनों चचेरे भाई थी।
बता दें कि गांव कितलाना निवासी सागर और उसका चचेरा भाई प्रमोद पीवीसी शीट लगाने का काम करते थे। शुक्रवार को वे दोनों दादरी में काम देखने के बाद बाइक पर सवार होकर वापिस आने गांव कितलाना जा रहे थे। इस दौरान जब वे दादरी के रावलधी-भिवानी लिंक रोड बाईपास पर रेलवे ओवरब्रिज पर पहुंचे तो अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित होकर आरओबी की दीवार से टकरा गई। टक्कर लगते ही वे दोनों आरओबी से नीचे जमीन पर गिर गए।
जिसके बाद घायलों को उपचार के लिए दादरी के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां पर चिकित्सकों ने सागर को मृत घोषित कर दिया था और प्रमोद को प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया था। शनिवार को पीजीआई में उपचाराधीन प्रमोद ने भी दम तोड़ दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।