{"_id":"699926804ba094b98e0cb304","slug":"video-amritsar-commissionerate-police-destroys-contraband-seized-in-90-ndps-act-cases-2026-02-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के 90 मामलों में जब्त नशीला माल किया नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के 90 मामलों में जब्त नशीला माल किया नष्ट
कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर ने एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज 90 विभिन्न मामलों में जब्त किए गए नशीले पदार्थों को शुक्रवार को नष्ट कर दिया। यह कार्रवाई ड्रग डिस्पोजल कमेटी की देखरेख में की गई।
कमेटी के चेयरमैन रवींद्र पाल सिंह संधू, पीपीएस, डीसीपी इन्वेस्टिगेशन के नेतृत्व में एडीसीपी इन्वेस्टिगेशन गुरप्रताप सिंह सहोता और एसीपी डिटेक्टिव हरमिंदर सिंह की मौजूदगी में खन्ना पेपर मिल पहुंचकर निर्धारित प्रक्रिया के तहत जब्त माल को बॉयलर में डालकर नष्ट किया गया।
नष्ट किए गए नशीले पदार्थों में 1 किलो 291 ग्राम 74 मिलीग्राम हेरोइन, 400 नशीले कैप्सूल, 775 नशीली गोलियां, 26 ग्राम स्मैक, 64 किलो 50 ग्राम भूकी, 3 किलो 915 ग्राम नशीला पाउडर, 330 ग्राम भांग और 4 नशीले इंजेक्शन शामिल हैं।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी सूरत में अवैध कारोबार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।