{"_id":"69989d1bd148c0e1160e2050","slug":"video-cultural-parade-at-international-market-mahashivratri-showcases-culture-from-india-and-abroad-2026-02-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: अंतरराष्ट्रीय मंडी महाशिवरात्रि में सांस्कृतिक परेड में झलकी देश-विदेश की संस्कृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: अंतरराष्ट्रीय मंडी महाशिवरात्रि में सांस्कृतिक परेड में झलकी देश-विदेश की संस्कृति
हिमाचल प्रदेश की छोटी काशी मंडी में शुक्रवार शाम अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव के तहत निकली भव्य अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक परेड ने देश-दुनिया की संस्कृति की झलक नजर आई। इस आयोजन ने शहर को रंग, संगीत और लोक संस्कृति के अनूठे संगम से सराबोर कर दिया। 35 सांस्कृतिक दलों की भागीदारी से सजी यह परेड उपायुक्त कार्यालय परिसर से शुरू होकर सेरी मंच से होते हुए इंदिरा मार्केट परिसर तक पहुंची। मार्ग के दोनों ओर माैजूद भीड़ ने देश-विदेश की इस सांस्कृतिक झांकी का गर्मजोशी से स्वागत किया। इससे पहले शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने परेड को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सबसे आगे तिरंगा शान से लहराता रहा। इसके पीछे देश-विदेश के 35 सांस्कृतिक दल के कलाकार पारंपरिक वेशभूषा में सजकर अपने-अपने देश और प्रदेश की लोक संस्कृतियों की जीवंत झलक पेश करते हुए आगे बढ़े। अफ्रीकी देशों के कलाकारों की ऊर्जावान प्रस्तुति पर युवाओं ने झूमकर स्वागत किया। नेपाल और कजाकिस्तान के दलों ने अपनी पारंपरिक धुनों से दर्शकों का मन मोह लिया। दर्शकों ने पूरे मार्ग में इन यादगार क्षणों को मोबाइल फोन में कैद किया। अर्जेंटीना के कलाकारों के फायर डांस ने दर्शकों में रोमांच भर दिया। रूस के कलाकारों ने एलईडी डांस के जरिए आधुनिक रोशनी और पारंपरिक संगीत का अनूठा संगम दिखाया। राष्ट्रीय दलों में राजस्थान के घूमर, पंजाब के गतका दल ने हैरान करने वाले करतब और असम के बिहू की झलक ने परेड में अलग रंग भरे। हिमाचल के शिमला, कुल्लू, किन्नौर और चंबा के कलाकारों ने लोकवाद्य यंत्रों की मधुर थाप पर पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत कर स्थानीय संस्कृति की गरिमा को सामने रखा। परेड में विधायक चंद्रशेखर, पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी, पूर्व मुख्य संसदीय सचिव सोहन लाल ठाकुर, जल प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष शशि शर्मा, उपायुक्त अपूर्व देवगन और एसपी विनोद कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।
अंतरराष्ट्रीय दलों में अर्जेंटीना, फ्रांस, संयुक्त राज्य अमेरिका, श्रीलंका के दो दल, रूस, अफ्रीका कॉन्टिनेंट (तंजानिया, नाइजीरिया, घाना, जिम्बाब्वे, लाइबेरिया, स्वाजीलैंड, लेसोथो, कैमरून और साउथ अफ्रीका), वेनेजुएला, नेपाल, कजाकिस्तान और कंबोडिया के कलाकार शामिल रहे। इन दलों ने पारंपरिक लोक नृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।