{"_id":"69993a2c0789a03290087826","slug":"video-bhu-hospital-ms-dr-kk-gupta-throws-files-and-cupboards-out-of-mch-wing-in-varanasi-2026-02-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बीएचयू अस्पताल के एमएस ने एमसीएच विंग से बाहर फिंकवाईं जांच किट, फाइलें और आलमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बीएचयू अस्पताल के एमएस ने एमसीएच विंग से बाहर फिंकवाईं जांच किट, फाइलें और आलमारी
बीएचयू अस्पताल में शुक्रवार की दोपहर एमसीएच विंग में जमकर हंगामा हुआ। आरोप है कि अस्पताल के एमएस प्रोफेसर डॉ. केके गुप्ता ने हेपेटाइटिस, एचआईवी जांच वाले कमरे में रखी जांच किट, जरूरी फाइलें, जांच के अन्य उपकरण सहित अन्य सामान बाहर फेंकवा दिए। जब यह कार्रवाई की गई तब स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की अध्यक्ष प्रोफेसर संगीता राय ओपीडी में गर्भवती महिलाओं को देख रही थीं फिर भी उन्हें जानकारी नहीं दी गई। नाराजगी जताने पर विभागाध्यक्ष से दुर्व्यवहार भी किया गया। मामले में विभागाध्यक्ष कड़ी नाराजगी जताई है। साथ ही निदेशक प्रो. एसएन संखवार से शिकायत दर्ज कराई। विभागाध्यक्ष ने कार्रवाई को शर्मनाक बताया और कहा कि विभागाध्यक्ष का कोई मतलब नहीं रह गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।