Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Almora News
›
Angered by neglect, students locked the director's office for the third day and warned of continuing the protest until their demands were met
{"_id":"69999696b88dd9be8e0e89e2","slug":"video-angered-by-neglect-students-locked-the-directors-office-for-the-third-day-and-warned-of-continuing-the-protest-until-their-demands-were-met-2026-02-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"Almora: अनदेखी से भड़के छात्रों ने तीसरे दिन भी निदेशक कार्यालय में जड़े ताले, मांगे पूरी होने तक प्रदर्शन जारी रखने की दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora: अनदेखी से भड़के छात्रों ने तीसरे दिन भी निदेशक कार्यालय में जड़े ताले, मांगे पूरी होने तक प्रदर्शन जारी रखने की दी चेतावनी
गायत्री जोशी
Updated Sat, 21 Feb 2026 04:57 PM IST
Link Copied
अल्मोड़ा के एसएसजे परिसर में अध्ययरत विद्यार्थियोंं की मूलभूत सुविधाओं की अनदेखी किए जाने से आक्रोशित छात्र-छात्रों ने तीसरे दिन भी निदेशक कार्यालय में ताले जड़े। उन्होंने निर्माण कार्य के नाम पर छात्रों के धन का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए खर्च का हिसाब मांगा। चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होती उनका प्रदर्शन नहीं थमेगा। एसएसजे परिसर में शनिवार को छात्रसंघ महासचिव विशाल सिंह बिष्ट के नेतृत्व में आक्रोशित छात्रों ने फिर निदेशक कार्यालय के बाहर ताले लगा दिए। नाराज विद्यार्थियों ने कहा कि परिसर मेंं शौचालयों की स्थिति लंबे समय से बदहाल है। इससे छात्राओं को काफी दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है। बावजूद इसके छात्राओं की परेशानी को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। आरोप लगाया कि निर्माण कार्यों के नाम पर लाखों रुपये खर्च किए गए हैं लेकिन विद्यार्थियों को मूल सुविधा से वंचित किया जा रहा है। उन्होंने परिसर में दो वर्षों में हुए निर्माण कार्यों की उच्च स्तरीय कमेटी गठित कर निष्पक्ष जांच करने और निर्माण कार्य में खर्च की गई धनराशि को सार्वजनिक करने की मांग उठाई। वहां पूर्व छात्रसंघ सचिव गोलू सतवाल, विनय कनवाल, भास्कर गोस्वामी, निशांत पांडे, विक्की फर्त्याल, कमल जोशी सहित छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।