{"_id":"699993e5ef308c89b50cb2c3","slug":"video-manali-footpaths-occupied-by-vehicles-public-troubled-2026-02-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"मनाली: फुटपाथ पर गाड़ियों का कब्जा, जनता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनाली शहर के आईबैक्स चौक से मनाली थाना तक सड़क किनारे वाहन पार्क होने से जनता परेशान हो रही है। फुटपाथ पर भी वाहन खड़े किए जा रहे हैं। इससे पैदल चलने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मनाली पुलिस ने इसको गंभीरता से लेते हुए वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। 31 वाहनों के मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किए गए। इससे वाहन चालकों में हड़कंप मच गया है। गौरतलब है कि कुछ अरसे पहले प्रशासन और नगर परिषद ने इस इलाके में अवैध रूप से रेहड़ी लगाने वालों के खोलाफ कार्रवाई की थी। अवैध कब्जे तो हटा दिए लेकिन अब वाहन चालकों ने फुटपाथ को घेर लिया है। आईबैक्स चौक से मनाली थाना तक के दायरे रोज वाहनों को सड़क किनारे खड़ा किया जा रहा है। कई जगह तो फुटपाथ पर ही गाड़ी चढ़ाई जा एही है जिससे पैदल चलने को जगह नहीं बच रही। मनाली पुलिस ने शनिवार को इसके खोलाफ अभियान चलाया। डीएसपी केडी शर्मा ने बताया कि आईबेक चौक से पुलिस थाना की ओर जाने वाली सड़क के एक किनारे कुछ व्यक्तियों द्वारा अपने वाहन अनधिकृत रूप से खड़े किए जा रहे हैं। यब इलाका नो पार्किंग जोन में है। संबंधित वाहन चालकों को कई बार मौखिक रूप से सूचित किया जा चुका है कि उक्त स्थान पर वाहन पार्क न करें। क्योंकि इससे आवागमन में बाधा उत्पन्न होती है तथा यातायात जाम की स्थिति पैदा होती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।