{"_id":"69999524a76d0cfdbe082443","slug":"video-people-were-made-aware-about-the-child-marriage-liberation-chariot-2026-02-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर: बाल विवाह मुक्ति रथ को लेकर लोगों को किया गया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर: बाल विवाह मुक्ति रथ को लेकर लोगों को किया गया जागरूक
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर, जस्ट राइट्स फाॅर चिल्ड्रन की सहयोगी संस्था एमडीडी आफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में बाल विवाह मुक्ति रथ ने शनिवार को रामपुरा, जौंधी, गिरावड, महराणा, छारा, मातन, बिरधाना में बाल विवाह रोकथाम हेतु जागरूकता फैलाई।
बाल विवाह मुक्ति रथ पर बालिकाओं के स्वर्णिम भविष्य को लेकर चलाए जा रहे गीतों ने लोगों को घरों से बाहर निकलने के लिए विवश कर दिया। महिला सरबती ने कहा कि यह रथ यात्रा हमारे समय में चली होती तो हम भी पढ़ पाते और कही ना कही अफसर बनने के बाद रिटायरमेंट पैंशन ले रहे होते। रामपुरा सरपंच राव बीरेंद्र ने कहा कि हमारे गांव में अभी तक बाल विवाह तो नहीं हुआ है, लेकिन लड़कियों की शिक्षा का स्तर कम है, ऐसे में यह बाल विवाह मुक्ति रथ यात्रा लड़कियों की शिक्षा की बात भी करती है। इससे हमारा समाज प्रभावित होगा और लड़कियों के पढ़ाई के अवसर बढ़ेंगे।
जोगेंद्र ने कहा कि बाल विवाह तभी रुकेगा, जब समाज के सभी लोग एकजुट होकर इसके खिलाफ खड़े होंगे, इसलिए चुप्पी तोड़ें और बाल विवाह रोकथाम हेतु खुलकर आगे आए। तभी हमारा समाज मजबूत समाज बनेगा। चौधरी हरद्वारी लाल राजकीय महाविद्यालय की प्राचार्या अनिता दलाल ने कहा कि बाल विवाह ना केवल हरियाणा राज्य की बल्कि भारत देश की एक गंभीर समस्या है। इस अवसर पर राजीव दलाल, कर्मजीत छिल्लर, संदीप जांगड़ा, सविता, रणवीर सिंह, पूनम मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।