सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Hali hanged himself after the assault case was not heard in the police station, Sarpanch arrested

MP Crime: रतलाम जिला के हरियाखेड़ा में हाली की आत्महत्या पर बवाल, सरपंच गिरफ्तार; पुलिसकर्मी लाइन अटैच

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: रतलाम ब्यूरो Updated Sat, 21 Feb 2026 10:07 PM IST
Hali hanged himself after the assault case was not heard in the police station, Sarpanch arrested

रतलाम जिला की जावरा तहसील अंतर्गत ग्राम हरियाखेड़ा में सरपंच के खेत पर कार्यरत 45 वर्षीय हाली (नौकर) लक्ष्मीचंद पंवार ने गांव की सार्वजनिक पानी की टंकी पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने चक्काजाम कर सरपंच परिवार और एक पुलिसकर्मी पर प्रताड़ना के आरोप लगाए। पुलिस ने सरपंच, उसके पिता और भाई के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का मामला दर्ज कर सरपंच को गिरफ्तार कर लिया है। एक एएसआई को लाइन अटैच किया गया है।

जानकारी के अनुसार 20-21 फरवरी की दरमियानी रात लक्ष्मीचंद पंवार ने पानी की टंकी पर रस्सी से फंदा बनाकर जान दे दी। शनिवार सुबह उसके भाई मांगीलाल ने शव देखा तो गांव में सनसनी फैल गई। टंकी पर बड़े अक्षरों में “पुलिस सुनती नहीं, सरपंच ने मारने की धमकी दी है” लिखा मिला। आशंका है कि यह लिखावट मृतक ने ही आत्महत्या से पहले की।

सूचना पर औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी विक्रमसिंह चौहान, एफएसएल अधिकारी अतुल मित्तल सहित पुलिस दल मौके पर पहुंचा। शव को पोस्टमार्टम के लिए जावरा के शासकीय अस्पताल भेजा गया। भीड़ बढ़ने पर पुलिस ने वीडियोग्राफी कर लिखे गए शब्दों को मिटवाया।

पोस्टमार्टम के बाद जब परिजन शव लेकर लौट रहे थे, तब जावरा में ओवरब्रिज से उतरकर चौपाटी रोड पर चक्काजाम कर दिया गया। परिजनों का आरोप है कि 11 फरवरी की रात खेत पर सिंचाई के दौरान चोरों की घटना के बाद सरपंच जितेंद्र पाटीदार उर्फ जीतू, उसके पिता पुरुषोत्तम पाटीदार और भाई लोकेश पाटीदार ने उल्टा लक्ष्मीचंद पर आरोप लगाकर उसे थाने भिजवा दिया। आरोप है कि थाने में उसके साथ मारपीट की गई और रुपए की मांग की गई।

ये भी पढ़ें- डिजिटल अरेस्ट गैंग का भंडाफोड़: शिवपुरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 20 आरोपी गिरफ्तार, 1.07 करोड़ का माल जब्त

चक्काजाम स्थल पर सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार भी पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। पिपलौदा तहसीलदार देवेंद्र धानगढ़, जावरा सीएसपी युवराज सिंह चौहान व थाना प्रभारी ने समझाइश दी, लेकिन परिजन एफआईआर और कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। करीब एक घंटे बाद पुलिस ने सरपंच, उसके पिता और भाई के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया तथा एएसआई आशीष मांगरिया को लाइन अटैच किया, तब जाम समाप्त हुआ।

मृतक के भाई मांगीलाल ने आरोप लगाया कि सरपंच द्वारा पूर्व में भी प्रताड़ित किया गया था और शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। विधायक डोडियार ने कहा कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, अन्यथा आंदोलन किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Video: बंजार महाविद्यालय में रोवर्स एंड रेंजर्स इकाई ने संस्थापक दिवस मनाया

21 Feb 2026

VIDEO: युवा महोत्सव स्पंदन के लिए ढोल- नगाड़ों के साथ शोभायात्रा लेकर पहुंचीं 23 टीमें

21 Feb 2026

उज्जैन में किन्नर अखाड़े पर घमासान: ऋषि अजय का दावा लक्ष्मी नारायण को पद से हटाया; कोर्ट जाने की चेतावनी

21 Feb 2026

दियोटसिद्ध: 108 बटुकों का किया यज्ञोपवीत संस्कार

Kangra: बच्चा तस्करी मामले में एक और महिला गिरफ्तार, पुलिस ने कोर्ट किया पेश

21 Feb 2026
विज्ञापन

गोंडा में दर्द दे रहा मेडिकल कॉलेजस, चार दिनों में 4950 रुपये खर्च, मुफ्त इलाज का दावा हवाहवाई

21 Feb 2026

कानपुर: डीबीएस कॉलेज के रोजगार मेले में पहुंचे पांच जिलों के अभ्यर्थी

21 Feb 2026
विज्ञापन

VIDEO: 'बिना फल और फूल के जीवन ही नहीं', शाकभाजी फल एवं पुष्प प्रदर्शनी में बोले मंत्री

21 Feb 2026

DBS कॉलेज में रोजगार मेला: प्राचार्य प्रो. अनिल कुमार मिश्रा ने किया शुभारंभ, अनंता स्वरूप रहीं विशिष्ट अतिथि

21 Feb 2026

VIDEO: युवा महोत्सव स्पंदन के लिए ढोल- नगाड़ों के साथ शोभायात्रा लेकर पहुंचीं 23 टीमें

21 Feb 2026

कानपुर: रोजगार मेले में वसूली का खेल? अभ्यर्थी का आरोप- नौकरी देने के नाम पर सिक्योरिटी मांग रही 10 हजार

21 Feb 2026

कानपुर: कालपी रोड पर श्रमिकों का हंगामा, OFC फैक्टरी में चोटिल श्रमिक को नहीं मिला इलाज

21 Feb 2026

हिसार: 200 अभ्यर्थियों ने दिया चपरासी बनने के लिए साक्षात्कार

21 Feb 2026

सोनीपत: भाजपा ने जलाया कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का पुतला

21 Feb 2026

अमेठी में एक साल में 15 बार की शिकायत, फिर भी नहीं हुई सुनवाई

21 Feb 2026

झज्जर: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खुड्डन में राज्य स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन

Meerut: पीएम मोदी के आगमन से पहले मेरठ में CNG पंप बंद, वाहन चालकों को परेशानी

21 Feb 2026

जींद: नशे के खिलाफ पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, नशा तस्करों के घर दी दबिश

21 Feb 2026

VIDEO: वाराणसी में शाक भाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी में आकर्षण का केंद्र रहे फूलों से बने कलाकृति

21 Feb 2026

Pithoragarh: रोडवेज बसों को लोहाघाट भेजने पर भड़की कांग्रेस, किया प्रदर्शन

21 Feb 2026

Bageshwar: मोटर मार्ग निर्माण में देरी पर भड़के ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी

21 Feb 2026

Haldwani: यूजीसी बिल के विरोध में हल्द्वानी में स्वर्ण समाज की रैली, डीएम को सौंपा ज्ञापन

21 Feb 2026

Pithoragarh: पांखू में अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं ने निकाली चेतावनी रैली

21 Feb 2026

Pithoragarh: जंगलों को वनाग्नि से सुरक्षित बचाने के लिए जागरूकता रथ रवाना

21 Feb 2026

हिसार: भाकियू अध्यक्ष गुरुनाम चढूनी 24 फरवरी को किसानों के प्रदर्शन में होंगे शामिल

21 Feb 2026

अवैध संचालन, अवैध पार्किंग के खिलाफ डीएम को दिया ज्ञापन

21 Feb 2026

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के तहत ड्राइंग का पेपर देकर लौटती परीक्षार्थी

21 Feb 2026

होला मोहल्ला को मर्यादा और खालसाई परंपरा के साथ मनाएं: ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज

21 Feb 2026

कानपुर: एनटू रोड पर गिरा विशाल पेड़, गुरु गोविंद सिंह मार्ग पर थमी रफ्तार

21 Feb 2026

कानपुर: जाजमऊ में खुले पड़े मैनहोल और नाले, मासूमों और मवेशियों के लिए बने जानलेवा

21 Feb 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed