{"_id":"69da030ec222ce0d4f0a0470","slug":"indore-nagar-nigam-vande-mataram-vivad-cm-mohan-yadav-reaction-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"'वंदे मातरम' पर बवाल: कांग्रेस पार्षदों के इनकार पर मुख्यमंत्री मोहन यादव हमलावर, जीतू पटवारी का मांगा इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'वंदे मातरम' पर बवाल: कांग्रेस पार्षदों के इनकार पर मुख्यमंत्री मोहन यादव हमलावर, जीतू पटवारी का मांगा इस्तीफा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: भोपाल ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 01:48 PM IST
विज्ञापन
सार
इंदौर नगर निगम के बजट सम्मेलन में वंदे मातरम को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। कांग्रेस के दो पार्षदों द्वारा गीत गाने से इनकार करने पर मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि राहुल गांधी समेत सभी कांग्रेस नेता इस मुद्दे पर क्यों चुप हैं। कांग्रेस अगर पार्षद पर कार्रवाई नहीं करती है तो प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को इस्तीफ देना चाहिए। चलिए जानते हैं इस मुद्दे पर उन्होंने और क्या कहा है?
मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
इंदौर नगर निगम में बजट सम्मेलन के दौरान कांग्रेस पार्षदों द्वारा वंदे मातरम गीत के अपमान का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। कांग्रेस पार्षद रुबीना इकबाल खान और फौजिया शेख अलीम ने सदन में धर्म का हवाला देते हुए राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम को गाने से मना कर दिया था। इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि इस पर पूरी प्रदेश कांग्रेस को इस्तीफा दे देना चाहिए। कांग्रेस अपने दोहरे चरित्र से बाहर नहीं निकल पा रही। इंदौर नगर निगम की महिला पार्षदों ने बेशर्मी की हद पार कर दी।
कांग्रेस के नेताओं से मुख्यमंत्री ने मांगा स्पष्टीकरण
मुख्यमंत्री ने कहा कि बड़े दुर्भाग्य के साथ कहना पड़ रहा है कि कांग्रेस की पार्षद ने नगर निगम में वंदे मातरम गाने से इनकार किया और बड़ी बेशर्मी के साथ कहा कि मैं नहीं गाऊंगी। यह कांग्रेस का चरित्र बता रहा है। कांग्रेस पार्षद भारत माता की जय बोलने से भी मना करते हैं। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इस पर स्पष्टीकरण दें। वे बताएं कि पार्टी इस तरह के लोगों को प्रोत्साहित क्यों करती है।
चुप क्यों हैं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष
मुख्यमंत्री सवाल किया कि ये लोग देश को कहां ले जाएंगे? देशभक्तों का अपमान करेंगे। हजारों देशभक्तों ने भारत माता की जय बोलते-बोलते प्राण त्याग दिए। मुझे इस बात का बड़ा दुख और मुझे इस मामले पर ग्लानि हो रही है। प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी जो हर मामले पर बोलते हैं, वो अब इस पर क्यों नहीं बोल रहे। कांग्रेस की पार्षद की टिप्पणी पर उनका क्या कहना है। अगर इस पर पटवारी और कांग्रेस नेता कोई कार्रवाई नहीं कर पाते, तो सभी को इस्तीफा दे देना चाहिए।
ये भी पढ़ें- कृषि लोकरंग-2026: राज्य से गांव तक आयोजन, CM बोले- किसानों के जीवन में आएगा उत्सव और सम्मान का नया रंग
कांग्रेस का दोहरा चरित्र
मुख्यमंत्री ने कहा कि जब देखो तब कांग्रेसी भगवान राम की निंदा करते हैं, हिंदुओं का अपमान करते हैं। अब तो इन्होंने सीमा ही पार कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वंदे मातरम के छह छंदों को लेकर पूरे देश का दिल जीत चुके हैं। लेकिन, कांग्रेस अपने दोहरे चरित्र से बाहर नहीं आ पा रही। कांग्रेस ने आजादी के पहले से वंदे मातरम पर बखेड़ा खड़ा किया। उनकी सरकार ने पांच छंदों को ही गायब कर दिया था।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X