05:08 AM, 11-Apr-2026
वेंस बोले- स्थायी युद्ध विराम पर सकारात्मक बातचीत की उम्मीद
इस बीच पाकिस्तान रवाना होने से पहले अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस ने कहा, हम वार्ता की प्रतीक्षा कर रहे हैं। मुझे लगता है कि यह सकारात्मक होगी। यदि ईरानी सद्भावना से बातचीत करने को तैयार हैं, तो हम उनका हाथ थामने को तैयार हैं। लेकिन अगर वे हमें मूर्ख बनाने की कोशिश करेंगे, तो हमसे भी सहयोग की उम्मीद न रखें। उधर इस्राइल ने भी अपना रुख कुछ नरम करते हुए कहा कि वह लेबनान के साथ सीधी बातचीत करने के लिए तैयार है।
05:08 AM, 11-Apr-2026
अमेरिका में महंगाई दो साल के सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंची
अमेरिका में महंगाई दर पिछले महीने बढ़कर क़रीब दो साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। इसकी बड़ी वजह तेल की कीमतों में उछाल है, जो अमेरिका-इस्राइल और ईरान से जुड़े संघर्ष के असर से बढ़ी हैं। अमेरिकी श्रम विभाग के मुताबिक, मार्च तक के 12 महीनों में उपभोक्ता कीमतें 3.3% बढ़ीं। फरवरी में यह दर 2.4% थी। यह 2022 के बाद सबसे बड़ी मासिक बढ़ोतरी में से एक है।
05:08 AM, 11-Apr-2026
यूक्रेनी सेना ने ईरानी डिजाइन वाले शाहेद ड्रोनों को मार गिराया: जेलेंस्की
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि ईरान युद्ध के दौरान यूक्रेनी सेना ने पश्चिम एशिया के कई देशों में ईरानी डिजाइन वाले शाहेद ड्रोनों को मार गिराया। उन्होंने कहा, ये अभियान एक व्यापक रणनीति का हिस्सा है, जिसके तहत यूक्रेन अपने सहयोगी देशों को उन हथियारों से निपटने में मदद कर रहा है जिनका इस्तेमाल रूस उसके खिलाफ कर रहा है। राष्ट्रपति ने इन अभियानों की पहली बार सार्वजनिक रूप से पुष्टि की, जिसे शुक्रवार तक सार्वजनिक नहीं किया गया था। उन्होंने कहा, यूक्रेनी बलों ने देश में विकसित और युद्ध में परखे गए इंटरसेप्टर ड्रोन का उपयोग करते हुए विदेशों में सक्रिय अभियानों में भाग लिया। ये इंटरसेप्टर ड्रोन यूक्रेन में रूस द्वारा इस्तेमाल ईरान-निर्मित ड्रोन का मुकाबला करने में कारगर साबित हुए हैं।
05:06 AM, 11-Apr-2026
West Asia: ईरान बोला- शत्रुता छोड़े US तो होर्मुज से गुजरने देंगे जहाज; वेंस को सकारात्मक बातचीत की उम्मीद
ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खातिबजादेह का कहना है कि अमेरिकी जहाज भी होर्मुज से गुजर सकते हैं, बशर्ते अमेरिका शत्रुता छोड़ दे। खातिबजादेह ने ईरानी मीडिया को बताया कि होर्मुज खुला है, लेकिन तकनीकी कारणों से जहाजों के लिए ईरानी सेनाओं के साथ संपर्क बनाए रखना जरूरी है।
हम होर्मुज में अपने सुरक्षित मार्गों के माध्यम से उनकी सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करेंगे। इससे पहले, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान की आलोचना करते हुए कहा था कि वह होर्मुज जलमार्ग से तेल परिवहन में बहुत खराब व्यवस्था कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह वह समझौता नहीं है जो हमारे बीच हुआ था।