{"_id":"69d96ecc5b42acab44090cd3","slug":"us-ambassador-to-india-sergio-gor-energy-cooperation-shanti-bill-civil-nuclear-coal-gasification-lpg-exports-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: अमेरिकी राजदूत गोर ने विदेश सचिव मिस्री से की मुलाकात, दोनों देशों के उर्जा सहयोग के भविष्य पर चर्चा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: अमेरिकी राजदूत गोर ने विदेश सचिव मिस्री से की मुलाकात, दोनों देशों के उर्जा सहयोग के भविष्य पर चर्चा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।
Published by: Nirmal Kant
Updated Sat, 11 Apr 2026 03:12 AM IST
विज्ञापन
सार
US: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बताया कि उन्होंने अमेरिका के ऊर्जा मंत्री क्रिस राइट और भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री के साथ ऊर्जा सहयोग के भविष्य पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि भारत की ओर से शांति विधेयक के पारित होने बाद दोनों देश नागरिक परमाणु ऊर्जा में सहयोग के लिए तैयार हैं। पढ़िए रिपोर्ट-
विदेश सचिव विक्रम मिस्री, भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर, अमेरिकी ऊर्जा मंत्री क्रिस राइट और अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा
- फोटो : एक्स/सर्जियो गोर
विज्ञापन
विस्तार
भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने शनिवार को जानकारी दी कि उन्होंने अमेरिका के ऊर्जा मंत्री क्रिस राइट और भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि इस मुलाकात में अमेरिाक और भारत के ऊर्जा सहयोग के भविष्य पर चर्चा हुई।
अमेरिकी राजदूत ने क्या कहा?
राजदूत सर्जियो गोर ने एक्स पर लिखा, 'आज सुबह ऊर्जा मंत्री क्रिस राइट और विदेश सचिव विक्र मिस्री के साथ समय बिताकर बहुत अच्छा लगा। इस मुलाकात में अमेरिका और भारत के ऊर्जा सहयोग के भविष्य पर चर्चा हुई। भारत की ओर से शांति विधेयक पारित किए जाने के बाद अब दोनों देश नागरिक परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में सहयोग के लिए तैयार हैं। इसके अलावा, कोयला को गैस में बदलने की तकनीक और अमेरिका से तरल प्राकृतिक गैस निर्यात जैसे अन्य क्षेत्रों में सहयोग पर बात हुई।' इस बैठक में अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा भी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें: ईरान को 24 घंटे की मोहलत: ट्रंप की धमकी- समझौता नहीं हुआ तो अपने सबसे घातक हथियारों से करेंगे हमला
विदेश सचिव का तीन दिवसीय दौरा
विक्रम मिस्री तीन दिवसीय अमेरिका दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने भारत-अमेरिका के द्विपक्षीय संबंधों की भविष्य की संभावनाओं और मौजूदा स्थिति पर वॉशिंगटन के रणनीतिक समुदाय के अग्रणी नेताओं के साथ बातचीत की है। उन्होंने वैश्विक ऊर्जा, खाद्य और आर्थिक सुरक्षा पर अपने विचारों व जारी भू-राजनीतिक घटनाक्रमों पर भी चर्चा की है। इस दौरे ने भारत दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों व खासतौर पर क्षेत्रों में जारी सहयोग को आगे बढ़ाने की संभावनाओं समीक्षा करने का एक अवसर प्रदान किया है।
Trending Videos
Great to spend this morning with @SecretaryWright and FS Vikram Misri to discuss the future of US-India energy cooperation. After India’s historic passage of the SHANTI bill, we are ready to cooperate on civil nuclear in addition to other areas such as coal gasification and U.S.… pic.twitter.com/zjjJembj1f
विज्ञापन— Ambassador Sergio Gor (@USAmbIndia) April 10, 2026विज्ञापन
अमेरिकी राजदूत ने क्या कहा?
राजदूत सर्जियो गोर ने एक्स पर लिखा, 'आज सुबह ऊर्जा मंत्री क्रिस राइट और विदेश सचिव विक्र मिस्री के साथ समय बिताकर बहुत अच्छा लगा। इस मुलाकात में अमेरिका और भारत के ऊर्जा सहयोग के भविष्य पर चर्चा हुई। भारत की ओर से शांति विधेयक पारित किए जाने के बाद अब दोनों देश नागरिक परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में सहयोग के लिए तैयार हैं। इसके अलावा, कोयला को गैस में बदलने की तकनीक और अमेरिका से तरल प्राकृतिक गैस निर्यात जैसे अन्य क्षेत्रों में सहयोग पर बात हुई।' इस बैठक में अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा भी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें: ईरान को 24 घंटे की मोहलत: ट्रंप की धमकी- समझौता नहीं हुआ तो अपने सबसे घातक हथियारों से करेंगे हमला
विदेश सचिव का तीन दिवसीय दौरा
विक्रम मिस्री तीन दिवसीय अमेरिका दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने भारत-अमेरिका के द्विपक्षीय संबंधों की भविष्य की संभावनाओं और मौजूदा स्थिति पर वॉशिंगटन के रणनीतिक समुदाय के अग्रणी नेताओं के साथ बातचीत की है। उन्होंने वैश्विक ऊर्जा, खाद्य और आर्थिक सुरक्षा पर अपने विचारों व जारी भू-राजनीतिक घटनाक्रमों पर भी चर्चा की है। इस दौरे ने भारत दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों व खासतौर पर क्षेत्रों में जारी सहयोग को आगे बढ़ाने की संभावनाओं समीक्षा करने का एक अवसर प्रदान किया है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन