सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Iran supreme leader Mojtaba Khamenei severe disfiguring wounds report claims amid US Iran Peace Talks

Iran: चेहरे पर गंभीर चोटें, एक या दोनों पैर कटने की अटकलें; मोजतबा खामेनेई की सेहत पर सामने आई बड़ी खबर

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: Devesh Tripathi Updated Sat, 11 Apr 2026 02:10 PM IST
विज्ञापन
सार

रिपोर्ट में खामेनेई के करीबी सूत्रों में से एक के हवाले से कहा गया है कि सुप्रीम लीडर की तस्वीरें एक या दो महीने के भीतर जारी होने की उम्मीद है। हो सकता है कि वे तब सार्वजनिक रूप से दिखाई दें। हालांकि, सभी स्रोतों ने इस बात पर जोर दिया कि वे केवल तभी सामने आएंगे, जब उनका स्वास्थ्य और सुरक्षा हालात अनुमति देगी।

Iran supreme leader Mojtaba Khamenei severe disfiguring wounds report claims amid US Iran Peace Talks
ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता के लिए दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल इस्लामाबाद पहुंच चुके हैं। इस बीच ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामनेई को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मोजतबा खामेनेई के चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। इसके साथ ही उनके एक या दोनों पैरों के कटने की भी अटकलें है।
Trending Videos


ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई को युद्ध की शुरुआत में अपने पिता अली खामेनेई पर हुए हवाई हमले में गंभीर चोटें आई थीं। रिपोर्ट में कहा गया है कि वे अभी भी ठीक हो रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: शांति के बोल बनाम धमकी का खेल: समझौतों पर रजामंदी से पहले जुबानी जंग, कूटनीति की मेज पर किसकी होगी जीत?

ईरानी अधिकारियों के साथ बैठकों में ले रहे हिस्सा
रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि मोजतबा खामेनेई की स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है। चोटों के बावजूद वह मानसिक रूप से सक्रिय बने हुए हैं। वे ऑडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठकों में भाग ले रहे हैं। युद्ध और अमेरिका के साथ बातचीत सहित प्रमुख मुद्दों पर निर्णय लेने में सक्रिय रूप से शामिल हैं।

हालांकि, खामेनेई के स्वास्थ्य की स्थिति उनके ईरान के बड़े मामलों पर नजर रखने की उनकी क्षमता पर सवाल उठाती है। गौरतलब है कि ईरान दशकों के सबसे गंभीर संकट का सामना कर रहा है। वहीं, पाकिस्तान के इस्लामाबाद में शनिवार को अमेरिका के साथ शांति वार्ता शुरू होने वाली है।

सार्वजनिक रूप से अनुपस्थित
खामेनेई के ठिकाने, स्थिति और शासन करने की क्षमता जनता के लिए अभी भी एक रहस्य बनी हुई है। हवाई हमले और आठ मार्च को पिता की जगह नियुक्ति के बाद से उनकी कोई तस्वीर और वीडियो सामने नहीं आए हैं। खामेनेई की चोटों पर कोई आधिकारिक ईरानी बयान भी सामने नहीं आया है। 

ये भी पढ़ें: US-Iran: ईरान युद्ध में अमेरिकी सैनिकों ने पी 9.5 लाख गैलन कॉफी और 20 लाख एनर्जी ड्रिंक, पेंटागन का खुलासा

वहीं, अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ के 13 मार्च के बयान के अनुसार, खामेनेई को गंभीर रूप से घायल और संभवतः अंग भंग से जूझना बताया था। अमेरिकी खुफिया आकलन से परिचित एक सूत्र ने बताया कि खामेनेई का एक पैर खोने का संदेह है। सीआईए ने खामेनेई की स्थिति पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed