सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   World ›   US-Iran Talks in Islamabad: Will there be a reconciliation between the US and Iran in Pakistan, or will confli

US-Iran Talk in Islamabad: पाकिस्तान में अमेरिका-ईरान के बीच होगा सुलह या बढ़ेगा पश्चिम एशिया में सघर्ष?

अमर उजाला डिजिटल डॉट कॉम Published by: Adarsh Jha Updated Sat, 11 Apr 2026 11:26 AM IST
US-Iran Talks in Islamabad: Will there be a reconciliation between the US and Iran in Pakistan, or will confli
करीब 47 साल की दुश्मनी, छह हफ्ते का युद्ध और अब आमने-सामने बातचीत दुनिया की नजरें इस वक्त Islamabad पर टिकी हैं, जहां United States और Iran के बीच एक ऐतिहासिक वार्ता होने जा रही है।

यह वही दो देश हैं, जिनके रिश्ते 1979 की Iranian Revolution के बाद से लगातार तनाव और टकराव से भरे रहे हैं। लेकिन अब हाल ही में हुए छह हफ्तों के संघर्ष और उसके बाद घोषित संघर्ष विराम के बीच, दोनों देश कूटनीति के रास्ते पर लौटने की कोशिश कर रहे हैं।

इस बातचीत की खास बात यह है कि 1979 के बाद पहली बार इतने उच्च स्तर पर दोनों देशों के प्रतिनिधि आमने-सामने बैठ सकते हैं। हालांकि, यह अब भी साफ नहीं है कि यह सीधी बातचीत होगी या फिर ‘शटल डिप्लोमेसी’ के जरिए जहां दोनों पक्ष अलग-अलग कमरों में होंगे और मध्यस्थ देश संदेशों का आदान-प्रदान करेगा।

अमेरिका की तरफ से उपराष्ट्रपति JD Vance इस वार्ता में हिस्सा लेने इस्लामाबाद पहुंचे हैं। उनके साथ विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और Jared Kushner भी मौजूद हैं। वहीं ईरान की ओर से संसद अध्यक्ष Mohammad Ghalibaf इस बातचीत का नेतृत्व करेंगे।

इस उच्चस्तरीय बैठक को लेकर पाकिस्तान ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। 10 हजार से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है और राजधानी में रेड अलर्ट जारी है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री Ishaq Dar ने बातचीत में शामिल प्रतिनिधियों के लिए वीजा ऑन अराइवल की सुविधा भी दी है, जिससे इस वार्ता के महत्व का अंदाजा लगाया जा सकता है।

लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही है क्या इस बैठक से कोई ठोस नतीजा निकलेगा? अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसकी संभावना काफी कम है। दरअसल, अमेरिका और ईरान के बीच मूलभूत मतभेद अब भी जस के तस बने हुए हैं।

अमेरिका की प्रमुख मांग है कि ईरान ‘जीरो एनरिचमेंट’ यानी परमाणु संवर्धन पूरी तरह बंद करे। वहीं ईरान इसे अपनी संप्रभुता और आत्मनिर्णय के अधिकार पर सीधा हमला मानता है। यही मुद्दा इस वार्ता की सबसे बड़ी बाधा बन सकता है।

दूसरी बड़ी चुनौती इस्राइल का मुद्दा है। सवाल उठ रहा है कि क्या अमेरिका अपनी तरफ से बातचीत कर रहा है या इस्राइल के हितों का प्रतिनिधित्व कर रहा है? क्योंकि अगर कोई समझौता होता भी है, तो इस बात की कोई गारंटी नहीं कि Israel उसे मान लेगा।

तीसरी और सबसे संवेदनशील चुनौती है Strait of Hormuz। ईरान ने साफ कर दिया है कि वह इस रणनीतिक जलडमरूमध्य पर अपना नियंत्रण बनाए रखेगा। साथ ही उसने चेतावनी दी है कि अगर इस्राइल ने लेबनान में हिज्बुल्लाह पर हमले जारी रखे, तो वह जवाबी कार्रवाई करेगा। इससे संघर्ष विराम पर भी खतरा मंडराने लगा है।

अगर इतिहास पर नजर डालें, तो 1979 से पहले अमेरिका और ईरान के रिश्ते बेहद करीबी थे। लेकिन इस्लामिक क्रांति के बाद दोनों देशों के बीच संवाद लगभग खत्म हो गया।

हालांकि, कुछ मौके ऐसे भी आए जब रिश्तों में नरमी दिखी। 2013 में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति Barack Obama और ईरानी राष्ट्रपति Hassan Rouhani के बीच फोन पर बातचीत हुई। इसके बाद 2015 में ऐतिहासिक परमाणु समझौता JCPOA हुआ।

लेकिन 2018 में Donald Trump ने इस समझौते से अमेरिका को बाहर निकाल लिया, जिससे रिश्ते फिर बिगड़ गए।

अब एक बार फिर इतिहास के मोड़ पर खड़े ये दोनों देश इस्लामाबाद में बातचीत की टेबल पर हैं। लेकिन सवाल वही है क्या कूटनीति बंदूक की आवाज को दबा पाएगी?

क्योंकि इस बार दांव सिर्फ दो देशों के रिश्तों का नहीं, बल्कि पूरे पश्चिम एशिया और वैश्विक शांति का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Israel Iran War: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अमेरिका को झटका,ईरान के समर्थन में खुलकर आए रूस-चीन

08 Apr 2026

IRGC Head of Intelligence Majid Khademi Killed: IRGC के खुफिया प्रमुख माजिद खादेमी की मौत

06 Apr 2026

ईरान युद्ध में चीनी कंपनी की एंट्री, AI कैसे ट्रैक कर रही अमेरिकी सेना की गतिविधियां?

06 Apr 2026

Middle East Tension: अमेरिका के लापता पायलट पर ट्रंप के बयान ने चौंकाया, ईरान ने बनाया बंधक!

04 Apr 2026

NASA Artemis-II Launch: नासा ने लॉन्च किया आर्टेमिस 2 मिशन, क्यों है ये खास?

02 Apr 2026
विज्ञापन

देश में लगने वाला है लॉकडाउन? अमित शाह ने दिया ये जवाब

28 Mar 2026

Nepal PM Balen Shah on PM Modi: पीएम मोदी के बधाई संदेश पर क्या बोले नेपाली पीएम बालेंद्र शाह?

28 Mar 2026
विज्ञापन

Iran-Israel War: होर्मुज को लेकर ट्रंप ने ईरान को चेताया!

28 Mar 2026

Iran-Israel War: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने किया दावा इतने दिन में खत्म होगा पश्चिम एशिया संकट!

24 Mar 2026

Colombia Military Plane Crash: कोलंबिया में हुआ बड़ा विमान हादसा, उड़ान भरते ही एयरफोर्स का प्लेन क्रैश

24 Mar 2026

Britain Entry in Iran-Israel War: Iran के खिलाफ युद्ध में शामिल हुआ ब्रिटेन?

23 Mar 2026

Iran-Israel War: होर्मुज खुलवाने के लिए ट्रंप ने बनाया ये खतरनाक प्लान!

20 Mar 2026

Iran-Israel Conflict: Ali Larijani को इस्राइल ने ऐसे मारा

18 Mar 2026

North Korea Launch Missiles: किम जोंग उन की बेटी का ये रवैया गौर किया क्या?

14 Mar 2026

US Attacks Kharg Island: खर्ग द्वीप पर US का हमला, क्या करेगा ईरान?

14 Mar 2026

Iran-Israel War: ईरान ने किया अमेरिका के USS अब्राहम लिंकन पर हमला?

13 Mar 2026

US KC 135 Tanker Plane Crash: ईरान के खिलाफ जंग के बीच इराक में अमेरिका का KC-135 टैंकर विमान क्रैश

13 Mar 2026

LPG Gas-Oil Crisis: क्यों बांग्लादेश को डीजल दे रहा भारत? India-Bangladesh Oil Deal

12 Mar 2026

West Asia Crisis: इस्राइल-ईरान युद्ध के बीच शहबाज सरकार ने क्यों उतारी पाकिस्तानी नौसेना?

10 Mar 2026

Trump Putin Phone Call: ट्रंप-पुतिन की फोन पर क्या हुई बात, रुक जाएगा ईरान-इस्राइल युद्ध?

10 Mar 2026

US Israel Iran War: ईरान के खिलाफ जंग में उतरेगा पाकिस्तान? आसिम मुनीर और सऊदी रक्षा मंत्री के बीच हुई बैठक

07 Mar 2026

Iran के इस कदम से Oil Trade पर आया बड़ा खतरा!

05 Mar 2026

ईरान जंग के बीच US ने टेस्ट की डूम्सडे मिसाइल!

05 Mar 2026

Iran Israel War: पश्चिम एशिया में तनाव के बीच ब्रिटेन के पीएम कीर स्टार्मर पर क्यों भड़के डोनाल्ड ट्रंप?

02 Mar 2026

US Israel Iran conflict update: ट्रंप ने बताया ईरान में क्या-क्या हुआ तबाह?

02 Mar 2026

Iran Israel War: खामनेई की मौत के बाद अलर्ट पर उत्तर प्रदेश, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई!

02 Mar 2026

Israel Missile Attack on Iran: खामेनेई समेत कई ईरानी नेता मारे गए, अब ट्रंप-नेतन्याहू ने कर दी पुष्टि!

01 Mar 2026

Israel Missile Attack on Iran: इस्राइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू का दावा मारे गए अयातुल्ला अली खामेनेई

01 Mar 2026

Israel Missile Attack on Iran: ईरान-इस्राइल जंग से मची अफरा-तफरी, दुबई एयरपोर्ट अनिश्चितकाल के लिए बंद!

01 Mar 2026

Israel Missile Attack on Iran: ईरान में हमलों से 201 लोगों की मौत, बातचीत को हुआ तैयार!

01 Mar 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed