सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kareena Kapoor viral video uncle could not recognise her at airport

Kareena Kapoor: एयरपोर्ट पर पब्लिक के बीच पहुंचीं करीना कपूर, देखकर पहचान नहीं पाए अंकल; देखें मजेदार वीडियो

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Sat, 11 Apr 2026 01:05 PM IST
विज्ञापन
सार

Kareena Kapoor Viral Video: करीना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें एक व्यक्ति उन्हें पहचान नहीं पाया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

Kareena Kapoor viral video uncle could not recognise her at airport
करीना कपूर वायरल वीडियो - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

बॉलीवुड सेलेब्स अक्सर अपने काम से कई जगहों पर जाते हैं। इस बीच वह अक्सर पब्लिक प्लेस पर नजर आते हैं। कई बार ऐसा होता है कि इन्हें देखकर आम आदमी पहचान नहीं पाता है। हाल ही में इसी तरह का एक मामला करीना कपूर के साथ हुआ। वह एयरपोर्ट पर नजर आईं। भीड़ में एक अंकल उन्हें पहचान नहीं पाए। इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
Trending Videos

करीना को नहीं पहचान पाए अंकल
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि करीना कपूर एयरपोर्ट पर नजर आईं। इस बीच वह पब्लिक में पहुंचीं। वह गेट पर अपनी बारी का इंतजार कर रही रहीं थीं। एक अंकल ने उन्हें पीछे मुड़कर देखा और उन्हें पहचान नहीं पाए। वहां खड़े बाकी लोगों ने जब करीना को देखा तो वो उन्हें पहचान गए। लोगों ने जब उन्हें पोज देने के लिए कहा तो अंकल ने दोबारा पीछे मुड़कर देखा और वह यह जानकर हैरान हुए कि उनके पीछे करीना कपूर खड़ी हैं।

View this post on Instagram

A post shared by TAHIR JASUS007 (@tahirjasus)


विज्ञापन
विज्ञापन

एयरपोर्ट पर नजर आईं करीना
करीना कपूर का एक दूसरा वीडियो भी वायरल है, जिसमें वह अपनी कार से उतरकर एयरपोर्ट की तरफ जा रही हैं। उन्होंने पीच कलर का सूट पहना है। उन्होंने अपने बाल खुले छोड़े हैं। उन्होंने फोन का कवर कपड़ों से मैच किया है, जिस पर फैंस की नजरें टिक गईं।

View this post on Instagram

A post shared by TAHIR JASUS007 (@tahirjasus)


यूजर्स ने किए कमेंट
करीना कपूर के वीडियो पर कई यूजर्स ने कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा है 'अंकल की किस्मत अच्छी है।' एक दूसरे यूजर ने लिखा है 'वह शर्मिला टैगोर की तरह लगने लगी हैं।' एक और यूजर ने लिखा 'बहुत अच्छा।'



करीना कपूर का वर्कफ्रंट
काम की बात करें तो करीना कपूर 2024 में 'सिंघम अगेन' में नजर आई थीं। इसमें उनके साथ अजय देवगन थे। जल्द ही वह फिल्म 'दायरा' का हिस्सा होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed