क्या आवेज दरबार और नगमा मिराजकर का हुआ ब्रेकअप? कुनिका सदानंद ने किया सच का खुलासा; कहा- ‘दोनों के बीच…’
Awez Darbar and Nagma Mirajkar's breakup: बीते कुछ दिनों से बिग बॉस 19 फेम और क्रिएटर आवेज दरबार और नगमा मिराजकर के ब्रेकअप की चर्चाएं चल रही थी। अब इस मामले पर बिग बॉस कंटेस्टेंट और एक्टर कुनिका सदानंद ने बड़ा खुलासा किया है।
विस्तार
बिग बॉस 19 फेम और क्रिएटर नगमा मिराजकर बीते दिनों आवेज दरबार के बर्थडे में शामिल नहीं हुईं थीं। इसके बाद से ही अटकलें लगाई जा रहीं थीं कि कपल का ब्रेकअप हो गया है। अब इस मामले पर बिग बॉस कंटेस्टेंट और एक्टर कुनिका सदानंद ने बड़ा खुलासा किया है, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।
ब्रेकअप पर क्या बोलीं कुनिका?
हाल ही में टेली मसाला के साथ बातचीत में कुनिका सदानंद से आवेज दरबार और नगमा मिराजकर के रिश्ते के बारे में पूछा गया था। इसपर एक्ट्रेस ने कहा, ‘ये बहुत इमोशनल है, क्योंकि दोनों के साथ मेरा अच्छा कनेक्शन था। दोनों को मैं बहुत प्यार करती हूं। मैं जानती हूं नगमा और आवेज ने भी एक दूसरे को बहुत सपोर्ट किया।
शायद डेस्टिनी नहीं चाहती थी
उन्होंने आगे कहा, ‘इसलिए मैं चाहती हूं कि दोनों के बीच सुलह हो जाए या कुछ हो जाए। अगर नहीं भी हो, तो दोनों को अच्छे पार्टनर मिले, क्योंकि उन्हें मिले थे और शायद डेस्टिनी नहीं चाहती थी। पर मैं कामना करती हूं, उन्हें अच्छे पार्टनर मिलें।
बता दें कि आवेज दरबार और नगमा मिराजकर के बीच डेटिंग की चर्चाएं 2019 से चल रहीं थीं, लेकिन बिग बॉस में दोनों ने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया। यहां तक की आवेज ने शो में नगमा को प्रपोज भी किया था। दोनों की शादी करने की भी प्लानिंग थी।
हालांकि मार्च में आवेज ने अपना बर्थडे दोस्तों और परिवार के साथ मनाया और पूरे सेलिब्रेशन में नगमा कहीं भी नजर नहीं आईं। इसके बाद से ही दोनों के बीच ब्रेकअप की बातें चल रहीं थीं।