{"_id":"69dcecce93a5373b2307e732","slug":"asha-bhosle-funeral-news-singer-shaan-and-sudesh-bhosle-sing-and-celebs-pay-tribute-2026-04-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Asha Bhosle: 'अभी न जाओ छोड़कर', शान-सुदेश ने गाना गाकर दी आशा ताई को अंतिम विदाई; आमिर समेत कई सेलेब्स पहुंचे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Asha Bhosle: 'अभी न जाओ छोड़कर', शान-सुदेश ने गाना गाकर दी आशा ताई को अंतिम विदाई; आमिर समेत कई सेलेब्स पहुंचे
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Poonam Kandari
Updated Mon, 13 Apr 2026 06:49 PM IST
सार
Asha Bhosle Funeral News: दिग्गज गायिका आशा भोसले पंचतत्व में विलीन हो गईं। मशहूर गायिका के अंतिम दर्शन और यात्रा में हिंदी सिनेमा, संगीत जगत के अलावा राजनीतिक क्षेत्र की कई हस्तियां पहुंचीं। कई सेलेब्स ने उन्हें श्रद्धांजलि दी, उनके गीतों को और संगीत जगत में दिए गए योगदान को याद किया।
विज्ञापन
1 of 11
दिवंगत गायिका आशा भोसले
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
अपनी मखमली आवाज से हिंदी सिनेमा और संगीत जगत में आशा भोसले ने एक ऊंचा मुकाम हासिल किया। आज भले ही वो पंचतत्व में विलीन हो गईं लेकिन अपने पीछे यादगार गीतों की एक समृद्ध विरासत को छोड़कर गई हैं। आशा ताई के गीत हमेशा श्रोताओं के मन में बसे रहेंगे और अमर रहेंगे। यहां जानिए दिग्गज गायिका के अंतिम सफर से जुड़ी खास बातें।
Trending Videos
2 of 11
आशा भोसले को श्रद्धांजलि देने पहुंचे सचिन तेंदुलकर और अंजलि तेंदुलकर
- फोटो : पीटीआई
दिग्गज कलाकारों ने किए आशा ताई के अंतिम दर्शन
रविवार (12 अप्रैल) को 92 वर्ष की आयु में आशा भोसले का निधन हुआ। सोमवार सुबह से ही उनके अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास पर तमाम फिल्मी कलाकारों और राजनेताओं का आना-जाना लगा रहा। यहीं गायिका को राजकीय सम्मान दिया गया।
रणवीर सिंह से लेकर सचिन तेंदुलकर तक आशा ताई के अंतिम दर्शन करने पहुंचे। ताई की पोती जनाई को रोता देख यहां सचिन भी अपने आंसू नहीं थाम सके। एआर रहमान भी आशा भोसले के आवास पर उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि देने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 11
आशा भोसले की पोती जनाई को सांत्वना देतीं तब्बू
- फोटो : पीटीआई
भावुक जनाई को तब्बू ने लगाया गले
आशा ताई को श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचीं अभिनेत्री तब्बू भी भावुक हो गईं। उन्होंने आशा भोसले की पोती जनाई भोसले को गले लगाया और उन्हें सांत्वना दी।
4 of 11
आशा भोसले
- फोटो : इंस्टाग्राम
आशा ताई के नाम पर ट्रस्ट बनाने की घोषणा
महाराष्ट्र कैबिनेट ने आशा भोसले को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही आशा ताई की अमर विरासत को सम्मान देने के लिए कैबिनेट ने उनके नाम पर एक चैरिटेबल ट्रस्ट या सामाजिक संस्था स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी देने का निर्णय लिया है। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी गायिका आशा भोसले को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
5 of 11
अमिताभ बच्चन ने दी आशा भोसले को श्रद्धांजलि
- फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ, बॉय जॉर्ज और ब्रेट ली ने दी श्रद्धांजलि
अभिनेता अमिताभ बच्चन, आशा ताई को श्रद्धांजलि देने नहीं पहुंचे पर उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट साझा कर उनको श्रद्धांजलि दी। अपने ब्लॉग पर उन्होंने लिखा, 'आइकॉनिक हस्ती आशा भोसले हमें छोड़कर चली गईं। उनके जाने से एक युग का अंत हो गया है'।
इसी तरह दिग्गज गायिका के निधन पर ब्रिटिश म्यूजिशियन बॉय जॉर्ज ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा है, 'आपकी आवाज रेशम जैसी थी। आपकी आत्मा को शांति मिले'। साथ ही पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ब्रेट ली ने भी आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी। दोनाें ने साल 2006 में एक गाना 'यू आर द वन फॉर मी' साथ गाया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।