शूटिंग के दौरान अक्षय कुमार ने दिया वामिका गब्बी को धक्का, ‘भूत बंगला’ का बीटीएस वीडियो हुआ वायरल
Bhooth Bangla BTS Viral Video: अपनी रिलीज से पहले ‘भूत बंगला’ लगातार चर्चाओं में बनी हुई है। इस बीच फिल्म का एक बीटीएस वीडियो वायरल हो रहा है। जानिए वीडियो में क्या है खास…
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘भूत बंगला’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। फैंस बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। अक्षय अपने को-एक्टर्स के साथ प्रैंक करने के लिए मशहूर हैं। अब ‘भूत बंगला’ के सेट से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें अक्षय कुमार वामिका गब्बी के साथ प्रैंक करते नजर आते हैं। यह वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
डांस के दौरान अक्षय ने वामिका से किया प्रैंक
‘भूत बंगला’ के सेट से वायरल हो रहे बीटीएस वीडियो में अक्षय कुमार और वामिका गब्बी किसी गाने की शूटिंग करते नजर आ रहे हैं। क्लिप में वामिका को सेटअप के तहत हार्नेस की मदद से एक टेबल पर उठाया जाता है। जैसे ही वह डांस स्टेप शुरू करती हैं अक्षय अचानक उन्हें डांस करते-करते धक्का देकर दूर कर देते हैं। इस शरारत से वह कुछ पल के लिए चौंक गईं, लेकिन फिर माहौल बदल गया और सेट पर हंसी गूंज उठी। वीडियो वायरल है और अक्षय का प्रैंक वाला स्टाइल फिर से चर्चा में बना हुआ है।
View this post on Instagram
प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित 'भूत बंगला' में प्रियदर्शन 14 साल बाद अक्षय कुमार के साथ काम कर रहे हैं। फिल्म में कॉमेडी और हॉरर का बेहतरीन मिश्रण है। फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा वामिका गब्बी, परेश रावल, तब्बू, राजपाल यादव, असरानी, जिस्सू सेनगुप्ता और मिथिला पालकर जैसे कई कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।
फिल्म का निर्माण अक्षय कुमार, शोभा कपूर और एकता आर कपूर ने किया है और बालाजी मोशन पिक्चर्स और केप ऑफ गुड फिल्म्स का इसमें सहयोग है। फिल्म के पेड प्रिव्यू शोज 16 अप्रैल को रात 9 बजे से शुरू होंगे। हाल ही में रिलीज हुए फिल्म के ट्रेलर को काफी पसंज किया जा रहा है।