फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Asha Bhosle Funeral State Honors To Aamir Khan And others Celebs Tribute Singer Final Journey See Pictures

Asha Bhosle Funeral: सड़कों पर उमड़ी भीड़, रो-रोकर हुआ पोती का बुरा हाल; तस्वीरों में आशा ताई का अंतिम सफर

Mon, 13 Apr 2026 08:08 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Mon, 13 Apr 2026 08:08 PM IST
सार

Asha Bhosle Funeral Pictures: अपनी आवाज से हिंदी सिनेमा और संगीत जगत को समृद्ध करने वाली मशहूर गायिका आशा भोसले पंचतत्व में विलीन हो गईं। उनके सुर भी अब पंचतत्व में विभाजित होकर अमर हो गए। यहां तस्वीरों में देखिए, आशा ताई का अंतिम सफर।  

विज्ञापन
Asha Bhosle Funeral State Honors To Aamir Khan And others Celebs Tribute Singer Final Journey See Pictures
दिवंगत गायिका आशा भोसले का अंतिम सफर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आशा भाेसले के चले जाने से हिंदी पार्श्व गायन का संसार वीरान हो गया है। उनके साथ ही संगीत जगत के एक सुनहरे दौर का अंत हो गया। 13 अप्रैल 2026 को वह अपने अंतिम सफर पर निकलीं। उनका पार्थिव शरीर देखकर प्रशंसक से लेकर हर क्षेत्र की दिग्गज हस्तियां भावुक हो गईं। तस्वीरों में देखिए, उनके अंतिम सफर की कुछ झलकियां- 

विज्ञापन




आशा भोसले के अंतिम दर्शन के लिए बॉलीवुड की कई हस्तियां उनके आवास पर पहुंचीं। तब्बू आशा भोसले की पोती को सांत्वना देती नजर आईं। पोती का रो-रोकर बुरा हाल था।  

विज्ञापन


रणवीर सिंह भी आशा भोसले की पोती जनाई भोसले को दिलासा देते नजर आए। रणवीर सिंह ने भी गायिका आशा भोसले के अंतिम दर्शन किए, उन्हें श्रद्धांजलि दी।



सचिन तेंदुलकर भी पत्नी के साथ आशा भोसले के अंतिम दर्शन पहुंचे थे। वह ताई का पार्थिव शरीर देखकर भावुक हो गए, उनकी आंखें नम हो गई थीं। 
 
विज्ञापन



 रणवीर सिंह और सिंगर उदित नारायण भी आशा भोसले के अंतिम दर्शन में इमोशनल हो गए थे। सभी की आंखें आंसू से भरी गई थी। 
 



महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी।


आशा भोसले को राजकीय सम्मान दिया गया। कई दिग्गज हस्तियों ने भी उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। 
 


आशा भोसले की अंतिम यात्रा के लिए सजाया गया मोक्ष रथ। 
 


मशहूर गायिका आशा भोसले की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब। प्रशंसकों ने नम आंखों से दी आखिरी विदाई। 


आमिर खान और राज ठाकरे गायिका आशा भोसले के अंतिम संस्कार में पहुंचे। आमिर इस मौके पर बहुत अधिक भावुक थे। 



गायक शान और सुदेश भोसले ने आशा ताई के गीतों के जरिए उन्हें अंतिम विदाई दी। 



आमिर खान, अनु मलिक और विक्की कौशल ने भी अंतिम संस्कार से पहले आशा भोसले को श्रद्धांजलि अर्पित की। 



पंचतत्व में विलीन हुईं दिग्गज गायिका आशा भाेसले। राजकीय सम्मान के समय तिरंगा उन पर लपेटा गया था। वही तिरंगा अंतिम संस्कार के बाद परिवार के हवाले किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed