सब्सक्राइब करें

Asha Bhosle: दुनिया की सबसे ज्यादा रिकॉर्ड की जाने वाली आर्टिस्ट थीं आशा भोसले, नाम पर दर्ज हैं कई कीर्तिमान

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Mon, 13 Apr 2026 09:00 AM IST
सार

Asha Bhosle Awards And Records: आशा भोसले ने 1940 के दशक से गाना शुरू किया और 80 साल तक गाती रहीं। उन्होंने सोलो, डुएट और कोरस गाने सब गाए। उनका करियर इतना लंबा और सफल रहा कि आज भी नई पीढ़ी उन्हें 'आशा ताई' कहकर सम्मान देती है। 

विज्ञापन
legendary singer Asha Bhosle 12 000 songs Awards Guinness world record to National and Padma Vibhushan honour
आशा भोसले - फोटो : अमर उजाला

आशा भोसले को अपने सिंगिंग करियर में अब तक कुल 100 से अधिक अवॉर्ड मिल चुके हैं। इस लिस्ट में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मान शामिल हैं। साथ ही उनके नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज है। ये सभी अवॉर्ड और रिकॉर्ड बताते हैं कि आशा भोसले सिर्फ एक गायिका नहीं, बल्कि भारतीय संगीत की एक अनमोल धरोहर थीं। उनकी आवाज आज भी करोड़ों लोगों के दिल में गूंजती है।

Trending Videos
legendary singer Asha Bhosle 12 000 songs Awards Guinness world record to National and Padma Vibhushan honour
आशा भोसले - फोटो : इंस्टाग्राम

फिल्मफेयर अवॉर्ड्स
आशा भोसले ने फिल्मफेयर अवॉर्ड की दुनिया में रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने 7 बार बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड जीता है। यह किसी भी महिला गायिका का रिकॉर्ड है। ये अवॉर्ड उन्होंने इन गानों के लिए जीता-

  • 1967: 'गरिबों की सुनो' (फिल्म- दस लाख)
  • 1968: 'पर्दे में रहने दो'  (फिल्म- शिकार)
  • 1971: 'पिया तू अब तो आजा' (फिल्म- कारवां)
  • 1972: 'दम मारो दम' (फिल्म- हरे राम हरे कृष्ण)
  • 1973: 'होने लगी है रात' (फिल्म नैना)
  • 1974: 'चैन से हम को कभी आप ने जीने न दिया' (फिल्म- प्राण जाये पर वचन न जाये)
  • 1979: 'ये मेरा दिल' (फिल्म- डॉन)
  • 1996 में उन्हें स्पेशल अवॉर्ड मिला 'रंगीला रे' गाने के लिए मिला (फिल्म- रंगीला)
  • 2001 में लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड भी मिला
विज्ञापन
विज्ञापन
legendary singer Asha Bhosle 12 000 songs Awards Guinness world record to National and Padma Vibhushan honour
आशा भोसले - फोटो : इंस्टाग्राम

नेशनल फिल्म अवॉर्ड
आशा भोसले को 1981 में फिल्म 'उमराव जान' के गाने 'दिल चीज क्या है' के लिए बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर का नेशनल अवॉर्ड मिला था। यह अवॉर्ड उन्हें 29वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला था। इसके अलावा आशा ताई को 1986 में उन्हें दूसरा नेशनल अवॉर्ड फिल्म 'इजाजत' के गाने 'मेरा कुछ सामान' के लिए मिला था। यह अवॉर्ड उन्हें 34वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के दौरान मिला था। 

legendary singer Asha Bhosle 12 000 songs Awards Guinness world record to National and Padma Vibhushan honour
आशा भोसले - फोटो : इंस्टाग्राम

आशा के नाम दर्ज अनोखा रिकॉर्ड
इन सभी अवॉर्ड के अलावा आशा ताई के नाम एक खास रिकॉर्ड भी दर्ज है। आशा भोसले ने महाराष्ट्र स्टेट अवॉर्ड 18 बार जीता है। यह एक रिकॉर्ड है। यह उन्हें सभी मराठी फिल्मों के गानों के लिए मिला है। उन्होंने मराठी फिल्मों में सबसे अधिक गाने गाए हैं। 

विज्ञापन
legendary singer Asha Bhosle 12 000 songs Awards Guinness world record to National and Padma Vibhushan honour
आशा भोसले - फोटो : इंस्टाग्राम

कई बड़े अवॉर्ड

  • आशा भोसले को साल 2000 में भारतीय सिनेमा के सर्वोच्च सम्मान दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। संगीत जगत में अद्वितीय योगदान के लिए यह प्रतिष्ठित पुरस्कार मिला। 
  • 2008 में आशा ताई को भारत सरकार द्वारा पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया, जो देश का दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान है।
  • आशा ताई को 2018 में पश्चिम बंगाल का सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'बंग विभूषण' से सम्मानित किया गया। यह सम्मान राज्य सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है। 
  • आशा को 2021 में महाराष्ट्र भूषण और चार बार बीएफजेए अवॉर्ड मिला। 
  • इसके अलावा आशा ताई को IIFA अवॉर्ड, स्क्रीन अवॉर्ड, जी सिने अवॉर्ड और मिरची म्यूजिक अवॉर्ड भी मिले
  • कुल मिलाकर छोटे-बड़े 100 से ज्यादा अवॉर्ड आशा भोसले के नाम हैं। ये सब उनके 80 साल से ज्यादा लंबे करियर की मेहनत का नतीजा हैं
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed