फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Neetu Kapoor shares picture with late Rishi Kapoor on 47th engagement anniversary

Neetu Kapoor: नीतू कपूर ने ऋषि कपूर के साथ शेयर की थ्रोबैक तस्वीर, अपनी सगाई की 47वीं सालगिरह पर किया याद

Mon, 13 Apr 2026 04:09 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Mon, 13 Apr 2026 04:09 PM IST
सार

Neeti Rishi 47th Engagement Anniversary: नीतू कपूर ने अपने दिवंगत पति ऋषि कपूर के साथ सगाई की 47वीं सालगिरह पर एक प्यारी थ्रोबैक तस्वीर सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की है। इसके साथ ही नीतू ने एक खास नोट भी लिखा है।
 

विज्ञापन
Neetu Kapoor shares picture with late Rishi Kapoor on 47th engagement anniversary
नीतू कपूर - फोटो : X

विस्तार

रणबीर कपूर की मां और दिग्गज अभिनेत्री नीतू कपूर ने आज सोशल मीडिया हैंडल पर अपने दिवंगत पति ऋषि कपूर को याद करते हुए एक खास तस्वीर शेयर की है। यह खास तस्वीर उनकी सगाई की 47वीं सालगिरह के दौरान की है।

विज्ञापन

नीतू ने किया ऋषि को याद
नीतू कपूर ने इंसटाग्राम स्टोरी पर ऋषि कपूर के साथ अपनी एक खास पुरानी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में नीतू और ऋषि दोनों बहुत खुश दिख रहे हैं। इस तस्वीर में दोनों के चेहरों पर प्यारी सी मुस्कान दिखाई दे रही है। नीतू ने इस थ्रोबैक तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, 'आज ही के दिन 1979 में हमारी सगाई हुई थी।'

विज्ञापन
विज्ञापन

नीतू और ऋषि की शादी
नीतू और ऋषि कपूर की शादी 22 जनवरी 1980 को हुई थी। उस समय यह बॉलीवुड की सबसे महंगी और चर्चित शादियों में से एक थी। शादी में फिल्म इंडस्ट्री के बहुत सारे बड़े स्टार आए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नीतू अपनी शादी के बीच में इतने सारे स्टारों और भीड़ को देखकर बेहोश हो गई थीं। शादी के बाद 1980 में उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी पैदा हुई और 1982 में बेटे रणबीर कपूर का जन्म हुआ। ऋषि कपूर का अप्रैल 2020 में कैंसर की वजह से निधन हो गया था।

विज्ञापन

'दादी की शादी' में नजर आएंगी नीतू कपूर
नीतू कपूर जल्द ही फिल्म ‘दादी की शादी’ में नजर आएंगी। यह फिल्म कपिल शर्मा और रिद्धिमा कपूर साहनी के साथ है। यह एक पारिवारिक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है, जिसमें एक बुजुर्ग महिला दोबारा शादी करने का फैसला करती है। फिल्म शिमला में शूट हुई है। यह फिल्म 8 मई 2026 को रिलीज होगी।


यह भी पढ़ें: कस्तूरी शंकर ने देखी लीक हुई 'जन नायकन' की क्लिप, बताया इसे विजय थलापति की पार्टी टीवीके का राजनीतिक प्रचार
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed