{"_id":"699990527a8e9017960e7fa2","slug":"video-200-candidates-appeared-for-the-interview-to-become-peons-2026-02-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार: 200 अभ्यर्थियों ने दिया चपरासी बनने के लिए साक्षात्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार: 200 अभ्यर्थियों ने दिया चपरासी बनने के लिए साक्षात्कार
जिला एवं सत्र न्यायाधीश कार्यालय में 20 चपरासी पदों के लिए इंटरव्यू की प्रक्रिया शनिवार को पूरी हो गई। 20 पदों पर हो रही भर्ती के लिए करीब 6632 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। जिसमें 6050 अभ्यर्थियों ने इंटरव्यू दिया। आवेदन करने वालों में बीए, एमए, एमकॉम, बीएड़ पास युवा भी साक्षात्कार की लाइन में दिखे। इंटरव्यू के लिए पांच दिन 1200 से 1300 अभ्यर्थी बुलाए गए। अभ्यर्थी उनके नाम के अक्षरों के अनुसार बुलाए गए थे।
सुबह से ही कोर्ट परिसर के बाहर लंबी कतारें लग गईं । अदालत से मिली जानकारी के अनुसार चपरासी के पदों की भर्ती का विज्ञापन 28 जनवरी 2026 को जारी किया गया था। आवेदन की अंतिम तिथि 11 फरवरी 2026 निर्धारित की गई थी। आवेदनों की जांच के बाद अब साक्षात्कार 17 से 21 फरवरी तक लिए जा रहे हैं। इस भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता आठवीं पास रखी गई है। आयु सीमा 18 से 42 वर्ष तय की गई है। अदालत प्रशासन ने दस्तावेज सत्यापन और साक्षात्कार की प्रक्रिया को व्यवस्थित ढंग से पूरा करने के लिए अलग-अलग काउंटर बनाए हैं। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।