{"_id":"69998e80a920b0f0b20c569b","slug":"video-congress-protests-against-sending-roadways-buses-to-lohaghat-2026-02-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh: रोडवेज बसों को लोहाघाट भेजने पर भड़की कांग्रेस, किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh: रोडवेज बसों को लोहाघाट भेजने पर भड़की कांग्रेस, किया प्रदर्शन
गायत्री जोशी
Updated Sat, 21 Feb 2026 04:22 PM IST
Link Copied
पिथौरागढ़ में रोडवेज की नई बसों को लोहाघाट भेजने से आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने इसे सीमांत के लोगों ने अनदेखी कहा। कांग्रेस कार्यकर्ता पूर्व दायित्वधारी महेंद्र लुंठी के नेतृत्व में रोडवेज स्टेशन पहुंचे और प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि पिथौरागढ़ डिपो के बेड़े में शामिल अधिकांश बसें पुरानी हो चुकी हैं। इन्हें सड़कों पर दौड़ाकर यात्रियों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। बीते दिनों बमुश्किल डिपो को छह नई बसें मिली। अब दो बसों को लोहाघाट भेज दिया गया है जो गलत है। सरकार को लोहाघाट के लिए अन्य बसों की व्यवस्था करनी चाहिए। कार्यकर्ताओं ने पिथौरागढ़ डिपो की बसों को लोहाघाट से वापस भेजने और नई बसें उपलब्ध कराने की मांग की। चेतावनी देते हुए कहा यदि पिथौरागढ़ डिपो को बसें नहीं लौटाई गईं तो कांग्रेस जनता को साथ लेकर आंदोलन करेगी। प्रदर्शन करने वालों में मनोज ओझा, पूर्व जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर, पार्षद पवन पाटनी, राहुल लुंठी, कोमल शाही, दीपक लुंठी, भूपेश नगरकोटि, नवीन कापड़ी, शंकर लाल आदि शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।