{"_id":"69998f52eba9ab046a0138dd","slug":"video-police-action-against-drug-abuse-2026-02-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद: नशे के खिलाफ पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, नशा तस्करों के घर दी दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद: नशे के खिलाफ पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, नशा तस्करों के घर दी दबिश
पुलिस के 400 कर्मचारियों और अधिकारियों की संयुक्त टीमों ने शनिवार को पांच चिन्हित हॉट स्पॉट क्षेत्र लोहचब, आफताबगढ़, डेरा सच्चा सिंह, संडील तथा शहर नरवाना की चमेला कॉलोनी में तलाशी अभियान चलाया गया।
उपपुलिस अधीक्षक नरवाना कमलदीप राणा ने प्रेसवार्ता में कहा कि पुलिस नशे के खिलाफ लगातार अभियान चलाए हुए है। इसी अभियान के तहत विभिन्न थाना क्षेत्रों में ऑपरेशन आक्रमण चलाया गया। इस दौरान ऑपरेशन आक्रमण के तहत नशा कारोबार से जुड़े लोगों के घरों पर दबिश दी गई और सर्च अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व डीएसपी कमलदीप राणा, डीएसपी उचाना संजय कुमार व डीएसपी सफीदों गौरव शर्मा द्वारा किया गया। नरवाना क्षेत्र में चमेला कॉलोनी में यह अभियान डीएसपी नरवाना के नेतृत्व में, थाना सदर एवं थाना गढ़ी, सीआईए नरवाना की टीमों द्वारा चलाया गया। सफीदों क्षेत्र में डीएसपी सफीदों के नेतृत्व में एसएचओ सदर सफीदों राजेश शर्मा सहित चार विशेष टीमों का गठन कर तथा थाना प्रभारी अलेवा द्वारा योजनाबद्ध तरीके से तलाशी अभियान संचालित किया गया। अभियान में डॉग स्क्वाड, बिजली निगम तथा आमजन का सक्रिय सहयोग लिया गया। चमेला कॉलोनी में बिजली निगम ने दस चालान किए गए, जिनमें लगभग तीन लाख रुपये जुर्माना लगाया गया
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।