शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत डालीबाबा इलाके में अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम पर अचानक हुए पथराव के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए। नगर निगम और प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई के दौरान हुए इस बवाल को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने के साथ ही हवाई फायरिंग करनी पड़ी। घटना में तीन महिला पुलिसकर्मी घायल हुई हैं, जबकि कुछ उपद्रवियों को हिरासत में लिया गया है।
{"_id":"69da40e8a0e279eefb0f6e55","slug":"satna-stone-pelting-on-anti-encroachment-team-tear-gas-and-aerial-firing-used-3-police-personnel-injured-2026-04-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Satna News: अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर पथराव, आंसू गैस और हवाई फायरिंग से हालात काबू, तीन पुलिसकर्मी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Satna News: अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर पथराव, आंसू गैस और हवाई फायरिंग से हालात काबू, तीन पुलिसकर्मी घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
Published by: सतना ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 06:17 PM IST
सार
डालीबाबा क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम पर अचानक पथराव हो गया। हालात बिगड़ने पर पुलिस को आंसू गैस व हवाई फायरिंग कर स्थिति को नियंत्रित करना पड़ा।
विज्ञापन
डालीबाबा में अतिक्रमण हटाने के दौरान पत्थरबाजी
- फोटो : अमर उजाला
Trending Videos
अतिक्रमण हटाने के दौरान भड़की हिंसा
- फोटो : अमर उजाला
अतिक्रमण हटाने के दौरान भड़की हिंसा
प्राप्त जानकारी के अनुसार डालीबाबा क्षेत्र में एक निजी भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत मिलने के बाद नगर निगम की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची थी। टीम ने जैसे ही जेसीबी मशीन के जरिए अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई शुरू की, उसी दौरान कुछ लोगों ने विरोध शुरू कर दिया।
देखते ही देखते विरोध उग्र हो गया और आसपास के मकानों की आड़ लेकर कुछ असामाजिक तत्वों ने प्रशासनिक टीम पर पथराव शुरू कर दिया। अचानक हुए इस हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और अधिकारी-कर्मचारी अपनी सुरक्षा के लिए इधर-उधर भागने लगे।
ये भी पढ़ें: MP: कुत्तों के ऑर्गन का खेल बेनकाब, मंडला में नसबंदी घोटाले की साजिश उजागर; 700 से ज्यादा अंग बरामद

तीन महिला पुलिसकर्मी घायल
- फोटो : अमर उजाला
महिला पुलिसकर्मी घायल
इस दौरान मौके पर मौजूद एसडीएम राहुल सिलाड़िया और थाना प्रभारी रावेंद्र द्विवेदी भी पथराव की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। वहीं ड्यूटी पर तैनात महिला आरक्षक रेखा पवार, सुषमा पांडेय और आरती चतुर्वेदी घायल हो गईं। घायलों को तत्काल उपचार के लिए भेजा गया, जहां उनकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।

नियंत्रण के लिए आंसू गैस छोड़ी
- फोटो : अमर उजाला
आंसू गैस और हवाई फायरिंग से किया नियंत्रण
स्थिति लगातार बिगड़ती देख पुलिस ने सख्ती दिखाई और उपद्रवियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और दो राउंड हवाई फायरिंग की। इसके बाद भीड़ पीछे हटी और धीरे-धीरे हालात नियंत्रण में आए। घटना की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल को भी मौके पर बुलाया गया, जिससे पूरा इलाका छावनी में तब्दील हो गया।

आरोपियों पर पुलिस कार्रवाई
- फोटो : अमर उजाला
आरोपियों पर कार्रवाई
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पथराव में शामिल दो पुरुष और एक महिला को हिरासत में लिया है। अन्य संदिग्धों की पहचान की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। प्रशासन का कहना है कि इस घटना में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

कमेंट
कमेंट X