फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Janardan Mishra makes controversial remarks; commenting on the protest against ethanol, he asks, "Will pure

सांसद जनार्दन मिश्रा के बिगड़े बोल,एथेनॉल के खिलाफ आंदोलन पर बोले-शुद्ध पेट्रोल तुम्हारे बाप के यहां से आएगा

Sun, 09 Aug 2026 08:18 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा/ भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा/ भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Sun, 09 Aug 2026 08:18 PM IST
सार

रीवा एयरपोर्ट के कार्यक्रम में भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा पेट्रोल में इथेनॉल मिलाने का विरोध करने वालों पर भड़क गए। उन्होंने मंच से कहा, “शुद्ध पेट्रोल तुम्हारे बाप के यहां से आएगा।” बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
MP Janardan Mishra makes controversial remarks; commenting on the protest against ethanol, he asks, "Will pure
रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रीवा एयरपोर्ट पर रविवार को हवाई सेवाओं के शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा ने विवादित बयान दिया। मंच पर संबोधन के दौरान उन्होंने पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने का विरोध करने वालों पर तीखी टिप्पणी की।  सांसद मिश्रा एथेनॉल मिलाने का समर्थन करते हुए उसका विरोध करने वालों पर भड़क गए। उन्होंने कहा कि शुद्ध पेट्रोल तुम्हारे बाप के यहां से आएगा। उनके बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP: भोपाल में अपराधियों पर कसेगी नकेल, अब तैनात होंगे 'सीक्रेट नागरिक'; सीधे पुलिस कमिश्नर को देंगे रिपोर्ट
विज्ञापन


कार्यक्रम में सांसद जनार्दन मिश्रा देश में पेट्रोल की बढ़ती मांग और उसमें 20 फीसदी एथेनॉल मिश्रण को लेकर अपनी बात रख रहे थे। उन्होंने कहा कि देश में पेट्रोल की जरूरत लगातार बढ़ रही है। पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने से ईंधन की बढ़ती मांग को पूरा करने में मदद मिल रही है। इसी दौरान उन्होंने एथेनॉल मिश्रण का विरोध करने वालों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने का विरोध करते हुए शुद्ध पेट्रोल की मांग कर रहे हैं। इसी बात पर बोलते हुए सांसद ने मंच से उक्त टिप्पणी की। जिस समय सांसद ने यह बयान दिया, उस समय कार्यक्रम के मंच पर कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। इनमें उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, सतना सांसद गणेश सिंह और राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: MP News: रबी सीजन से खेती के लिए दिन में 10 घंटे बिजली, सीएम बोले-लाडली बहनाओं को राशि जल्द मिलेगी

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सांसद के बयान का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसको लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोग सांसद के शब्दों को जनप्रतिनिधि के पद के अनुरूप नहीं बताते हुए आलोचना कर रहे हैं, जबकि कुछ लोग इसे उनके बेबाक और स्थानीय अंदाज के तौर पर देख रहे हैं। सांसद मिश्रा पहले भी कई बार बेबाक और अपने खास अंदाज में टिप्पणी के लिए चर्चा में रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed